Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»खेल»अभय और निकिता ने जीता स्वर्ण , राजगढ़ में कॉलेज में विश्व ओजोन दिवस पर माइक्रो मैराथन
    खेल

    अभय और निकिता ने जीता स्वर्ण , राजगढ़ में कॉलेज में विश्व ओजोन दिवस पर माइक्रो मैराथन

    By Himachal VartaSeptember 17, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के इको क्लब और भूगोल शास्त्र विभाग ने संयुक्त रूप से विश्व ओजोन दिवस मनाया। इस अवसर पर जनसाधारण को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए माइक्रो मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    पुरुष वर्ग के अभय शर्मा ने सबसे कम समय लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया। रजत तथा रजनीश रजत पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहे और परीक्षित ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जाता

    महिला वर्ग में निकिता शर्मा ने स्वर्ण पदक, महक ठाकुर ने रजत तथा श्वेता ने कांस्य पदक हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्य तथा भूगोल शास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर निवेदिता पाठक ने सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

    इको क्लब की प्रभारी डॉ मंजू ठाकुर ने छात्रों को क्रियात्मक जीवन शैली के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में योगदान के विषय में बताया। डॉ. नीति गुप्ता ने प्रतिभागियों को आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण के लिए प्रेरित किया।

    डॉ. रमेश कुमार ने ओजोन परत तथा उसके मनुष्य के जीवन में महत्व से सब को अवगत करवाया। ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर तथा स्लोगन बना कर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी वर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.