डा. बिन्दल ने नाहन बस अडडे में 4.50 करोड़ से निर्माणाधीन पार्किंग का किया निरीक्षण
शीघ्र जन समर्पित होगी बस अडडे की पार्किंग
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. बिन्दल ने आज मंगलवार को नाहन बस अडडा परिसर में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग का अधिकारियों की एक संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड परिसर में डा. भीमराम अम्बेडकर जी की मूर्ति स्थापना स्थल का भी निरीक्षण किया।
डा. राजीव बिन्दल ने इस मौके पर कहा कि बस अडडे परिसर में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से शानदार बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है जो कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार का नाहन वासियों को विशेष तोहफा है। उन्होंने कहा कि पार्किंग का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और शीघ्र ही इसे जन समर्पित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और धरोहर शहर नाहन में पार्किंग नगरजनों की प्रमुख समस्या बनी हुई है और इस पार्किंग के आरम्भ होने से शहर की पार्किंग की समस्या काफी हद तक हल जो जाएगी।
डा. बिन्दल ने कहा कि बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के अलावा बस अडडा में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बस अडडे में 13 लाख रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 31 लाख रूपये बस स्टैंड परिसर के फर्श आदि निर्माण कार्य पर व्यय किए जा रहे हैं। बस स्टैंड के अन्य कार्यों पर भी 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बस अडडा परिसर में ही डा. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा शीघ्र स्थापित की जाएगी।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा ऐतिहासिक और धरोहन नाहन शहर में पेयजल, सड़क पार्किग और स्वास्थ्य चार प्रमुख जरूरतों को देखते हुए हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाहन में समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ बरसात में खराब हुई सड़कों की मुरम्मत शीघ्र ही की जा रही है। नाहन में पार्किग की समस्या को देखते हुए बस अडडा बर बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग अत्यंत लाभ प्रद सिद्ध होगी।
डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र माॅडल निर्वाचन क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर है। नाहन क्षेत्र में सड़क, पुल, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सेवाओं में रिकार्ड और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई है।
