Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
    सिरमौर

    अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    By Himachal VartaSeptember 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन ने जेईई मेन्स प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय  की चार छात्रों ने जेईई एडवांस की परीक्षा की लिए क्वालीफाई किया है।

    संस्कार शर्मा, दक्ष धीमान, सिया शर्मा व महक परमार ने जेईई मेन्स प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यालय का नाम रोशन किया है। संस्कार शर्मा ने सर्वाधिक 96.16 पर्सेन्टाइल के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।

    इसके अतिरिक्त दो विद्यार्थियों ने 90 पर्सेन्टाइल से अधिक व दो विद्यार्थियों ने अपने विशिष्ट वर्ग में 85 पर्सेन्टाइल से अधिक अंक प्राप्त किए।

    इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात ये सभी विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा के पात्र भी हो गए है। गौरतलब है की महज चार वर्षों के आरम्भिक काल में अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन ने प्रतियोगिता परीक्षा के क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान सुरक्षित कर लिया है।

    विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर छात्रों को आईआईटी बनारस, धनबाद , आईजीए सी शिमला व ऐसे ही अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला है।

    आगामी जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन तीन अक्टूबर 2021 को होगा। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अनिल जैन जी ने छात्रों की सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों व प्रबंधको को दिया।

    उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान छात्रों के मनोबल को व शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए अथक प्रयास किए। विद्यालय के जनरल सेक्रेटरी सचिन जैन ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.