Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»श्रमिक इ-श्रम पोर्टल पर अवश्य करवाएं पंजीकरण:राम कुमार गौतम
    सिरमौर

    श्रमिक इ-श्रम पोर्टल पर अवश्य करवाएं पंजीकरण:राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaOctober 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 09 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :- उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में श्रम विभाग द्वारा इ-श्रम को लेकर आयोजित पहली जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में सम्बंधित विभागों को उनके अधिनस्थ कार्य कर रहे श्रमिक वर्ग का पंजीकरण 30 नवंबर 2021 तक सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी श्रमिक को इ-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना सुनिश्चित करने को कहा।

    उपायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों को इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए है, ताकि सभी श्रमिक अपना पंजीकरण समय रहते करवा सकें। श्रमिकों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जगह-जगह मोबाइल कैंप का भी आयोजन करने को कहा। इस पोर्टल पर वही श्रमिक पंजीकृत हो सकते हैं, जिन्हे कर्मचारी राज्य बिमा निगम व कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ न मिल रहा हो।

    इसके अतिरिक्त, श्रमिक की उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह आयकर दाता न हो। असंगठित श्रमिक यानि मनरेगा कामगार, प्रवासी श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, मिड डे मील श्रमिक, सिर पर बोझ ढोने वाले ईंट भट्टा मजदूर, कचरा उठाने वाले, घरेलु कामगार, धोबी, रिक्शा चालक, भूमिहीन और खेतिहर मजदूर, निर्माण, बीड़ी, हथकरघा मजदूर और आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि हैं।

    श्रमिक नजदीकी जन सुविधा केंद्र व लोक मित्र केंद्र से भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। स्वयं पंजीकरण करने के लिए उन्हें आधार नंबर, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और आईएफएससी कोड के साथ बचत खाता नंबर की आवश्यकता होगी। पंजीकरण के उपरांत श्रमिक को इ-श्रम कार्ड यूनिक अकाउंट नंबर के साथ जारी होगा जोकि उम्रभर के लिए मान्य होगा। पंजीकरण करने पर श्रमिक को प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना के तहत 2 लाख रुपए का दुर्घटना बिमा कवर भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त, भविष्य में सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ श्रमिक को इस पोर्टल के माध्यम से दिए जायेंगे।

    इ-श्रम पोर्टल की शुरुआत 26 अगस्त 2021 को की  गई थी तथा इसके तहत हिमाचल प्रदेश को 20.87 लाख श्रमिकों को 31 दिसंबर 2021 तक पंजीकृत करने का लक्ष्य दिया गया है। अब तक प्रदेश के 8.41 लाख श्रमिकों का पंजीकरण इस पोर्टल पर हो चूका है और जिला सिरमौर फ़िलहाल चौथे स्थान पर है।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा, उपमण्डलाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। उपमण्डलाधिकारी नाहन रजनेश कुमार, उपमण्डलाधिकारी पच्छाद डॉ शशांक गुप्ता, उपमण्डलाधिकारी शिलाई सुरेश सिंघा तथा खण्ड विकास अधिकारी नाहन अनुप शर्मा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.