Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सब्जियों के दाम पहुंचे सातवें आसमान पर आम आदमी परेशान
    सिरमौर

    सब्जियों के दाम पहुंचे सातवें आसमान पर आम आदमी परेशान

    By Himachal VartaOctober 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 14 अक्तूबर (हिमाचल वार्ता) :- जिला मुख्यालय नाहन में सब्जियों के दाम इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बढ़ते दामों के कारण सब्जियां आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है। दाम बढ़ने से गृहणियों को घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों सब्जियों के दाम गृहणियों का बजट बिगाड़े हैं। जहां एक तरफ महंगाई सातवें आसमान पर है तो वही शहर में चलने वाली सभी सब्जी की दुकानों के अलग-अलग दाम भी लोगों की जेब पर असर डाल रहे हैं।

    लोगों ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार एवं सड़क किनारे चलने वाली सब्जी की दुकानो में 10से 15रुपये का अंतर दामों में देखा जा सकता है । उन्होंने कहा कि आम लोगों को हरी सब्जियां खरीदने मुश्किल हुई है । जो सब्जी शहर के मुख्य बाजार बड़ा चौक में ₹20 से ₹25 प्रतिकिलो बिक रही है।

    वहीं दिल्लीगेट या फिर सड़क किनारे चल रही दुकानों में ₹30 से ₹ 40 प्रति किलो मिलती है। सब्जी विक्रेताओं के मनमाने दाम भी लोगों का बजट बिगाड़ रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि संबंधित विभाग ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रहा है।

    स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे दुकानदारों पर औचक निरीक्षण कर जहां रेट लिस्ट चेक  की जाए तो वहीं मंडी से मिलने वाले दामों और बाजार में बेचे जाने वाले दामों के अंतर को भी जांचा जाए। ताकि यहां दुकानदार अपने मनमाने दाम ग्राहकों से न वसूल सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.