Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सहकारी बैंकों के 159 सहायक मैनेजरों को मैनेजर और 55 मैनेजरों को सीनियर मैनेजर पदोन्नत करने का फैसला
    सिरमौर

    सहकारी बैंकों के 159 सहायक मैनेजरों को मैनेजर और 55 मैनेजरों को सीनियर मैनेजर पदोन्नत करने का फैसला

    By Himachal VartaOctober 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    सहकारी बैंक की 820 शाखाओं को और सुचारू ढंग से चलाने के लिए 856 पदों पर नई भर्ती जल्द मुकम्मल होगी-सुखजिन्दर सिंह रंधावा

    उप मुख्यमंत्री ने सहकारिता लहर को और मज़बूत करने के लिए सहकारी संस्थाओं को समय के साथ चलाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

    चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (हिमाचलवार्ता)।

    उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा पंजाब राज्य सहकारी बैंक चण्डीगढ़ और पंजाब के जि़ला केंद्रीय सहकारी बैंकों में सहायक मैनेजर से मैनेजर और मैनेजर से सीनियर मैनेजर की कुल 214 तरक्कियाँ की गईं हैं। इसके साथ ही सहकारी बैंकों में 856 पदों पर नई भर्ती करने का फ़ैसला किया गया है।

    उप मुख्यमंत्री स. रंधावा जिनके पास सहकारिता विभाग भी है, ने जानकारी देते हुए बताया कि सहकारिता लहर को और मज़बूत करने के लिए सहकारी संस्थाओं का मज़बूतीकरण किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सहकारी बैंकों को कमर्शियल बैंकों के मुकाबले का बनाने के लक्ष्य से इन बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों की पदोन्नत करने की लम्बे समय से लम्बित पड़ीं माँगों को ध्यान में रखते हुए 214 तरक्कियाँ की गई हैं। इनमें 159 सहायक मैनेजरों को बतौर मैनेजर और 55 मैनेजरों को बतौर सीनियर मैनेजर पदोन्नत किया गया है।

    सहकारी बैंकों में की जा रही नई पदों की भर्ती संबंधी जानकारी देते हुए स. रंधावा ने आगे बताया कि राज्य में सहकारी बैंक की 820 शाखाओं को और सुचारू ढंग से चलाने और ग्राहकों को समय पर और बढिय़ा सेवाएं देने के लिए विभिन्न काडरों में कुल 856 पदों पर नई भर्ती की शुरू की गई प्रक्रिया को जल्द ही मुकम्मल किया जाएगा।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता विभाग सीधे तौर पर राज्य के आम लोगों के साथ जुड़ा हुआ है। सहकारिता क्षेत्र कृषि और ग्रामीण क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी है, जिनका आर्थिक स्तर ऊँचा उठाने के लिए सहकारी संस्थाओं को मज़बूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स. रंधावा ने कहा कि सहकारी संस्थाओं को समय के साथ चलाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.