Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले युवक की तलाश में जुटी पुलिस
    सिरमौर

    युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले युवक की तलाश में जुटी पुलिस

    By Himachal VartaOctober 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचलवार्ता) :- सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र शिलाई कॉलेज की एक दलित युवती को स्थानीय युवक द्वारा ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के मामले में शिलाई पुलिस ने आरोपी का फोटो जारी किये हैं। जिनकी मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से तलाश तेज

    की जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

    गौर हो कि गत दिनों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर को दी गई शिकायत में पीड़िता कॉलेज छात्रा ने युवक पर पिछले एक साल से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं।

    बताया जा रहा है कि युवक ने उसे शादी का आश्वासन दिया था। जिसके बाद उनके बीच करीबियां बढ़ी व इसी बीच युवक ने उसके आपत्तिजनक फ़ोटो व वीडियो बनाई हैं। जिसकी आड़ में वह उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल कर रहा था।

    युवती दलित समाज से सम्बन्ध रखती है, जबकि युवक उसी लड़की का कॉलेज में सहपाठी है व बालीकोटी गांव से सम्बन्ध रखता हैं। शिकायतकर्ता युवती ने बताया है कि कॉलेज कैंपस के बाहर उक्त युवक ने उससे जबरदस्ती की, जिस दौरान खींचतान में उसके कपड़े भी फटे हैं।

    यह घटना 7 अक्टूबर 2021 की बताई जा रही हैं। घटना बाद दलित समाज के लोगों ने इसका विरोध किया और मुख्यमंत्री सहित डीजीपी और एसपी सिरमौर के नाम शिकायत भेजी। तदोपरांत शिलाई थाने में केस दर्ज किया गया है।

    आज डीएसपी पांवटा ने इस बाबत आरोपी युवक   की तलाश में फोटो जारी किये हैं। उक्त युवक घटना बाद क्षेत्र से फरार है, जिसकी किसी को सूचना नहीं है।

    पुलिस ने आरोपी की तलाश में टीमें गठित की हुई है जो लगातार तलाश में लगे हैं। पांवटा डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी लगभग एक सप्ताह से क्षेत्र से फरार है। जिसका फोटो जारी कर तलाशी अभियान तेज किया गया हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.