Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दलित महिला के साथ हुए बलात्कार मामले को लेकर नाहन में संयुक्त प्रर्दशन
    सिरमौर

    दलित महिला के साथ हुए बलात्कार मामले को लेकर नाहन में संयुक्त प्रर्दशन

    By Himachal VartaOctober 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 18 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :-शिलाई क्षेत्र कि दलित समुदाय की एक युवती के साथ हुए बलात्कार मामले को लेकर आज दलित समुदाय के अलग-अलग संगठनों ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय नाहन में प्रदर्शन किया। 

    दलित समुदाय के लोगों ने मांग की है कि पीड़िता को जल्द से जल्द इंसाफ दिया जाए और आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। ताकि ऐसे मामले भविष्य में ना हो।

    भीम सेना हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रवि कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज दलित समुदाय के लोगों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र में हुई घिनौनी घटना के बाद पुलिस द्वारा पीड़िता के साथ किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर आज दलित समुदाय सड़कों पर उतरा है।

    उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए । आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले। ताकि ऐसे मामले भविष्य में ना हो।

    लगातार दलित समुदाय के लोगों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं जिसको लेकर प्रदेश सरकार को कदम कड़े कदम उठाने चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता और दलित समुदाय के लोगों पर अत्याचार नहीं रुकते तो दलित समुदाय के सभी संगठन संयुक्त रूप से उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

    अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीर सूख ने कहा शिलाई क्षेत्र में दलित लड़की के साथ हुए बलात्कार मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में शिलाई पुलिस ने लापरवाही बरती है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे मामलों को लेकर सुस्त रवैया अपनाती है।

    जिसके चलते आरोपी फरार होने में कामयाब होते हैं । उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ऐसी घिनौनी घटनाओं में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए । आज दलित समुदाय की बहू बेटियां माताएं बहने सुरक्षित नहीं है लगातार दलित समुदाय के लोगों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं ।

    शिलाई मामले में भी पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत को संबंधित पुलिसकर्मी  ने फाड़ दिया जो एक बेहद ही शर्मनाक घटना है । उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि पीड़िता की शिकायत फाड़ने वाले कर्मी को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है ।

    उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि दलित समुदाय के लोगों पर होने वाले अत्याचारों के मामलों को में फास्ट ट्रेक कोर्ट में ही सुनवाई की जाए। ताकि जल्द से जल्द दलित समुदाय के लोगों को इंसाफ मिल सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.