चण्डीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि व शान्ति की कामना की है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने धार्मिक ग्रंथ रामायण की रचना कर भारतीय संस्कृति की आधारशीला रखी। आज देश में वही समृद्ध संस्कृति प्रफुल्लित है। महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि यानि प्रथम कवि भी कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में समानता, समरसता और सद्भाव का संदेश दिया है। वर्तमान में भी रामायण की प्रासंगिकता को देखते हुए हम सभी देश व समाज की मजबूती के लिए काम करें ताकि देश में समानता, सद्भाव व भाईचारा मजबूत हो और भारतवर्ष को विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त हो।
श्री दत्तात्रेय ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में भगवान श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम व्यक्तित्व को दर्शाकर एक महाकाव्य की रचना की। आज भारतीय संस्कृति में उन्हीं मर्यादाओं और परम्पराओं का समावेश है। इसलिए भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में एक महान संस्कृति के रूप में देखा जाता है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17