Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में अज्ञात वाहन ने रौंदा तीन मजदूरों को
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में अज्ञात वाहन ने रौंदा तीन मजदूरों को

    By Himachal VartaOctober 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    गंभीर हालत में ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, रैफर

    नाहन 19 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :- पांवटा साहिब में एक दर्दनाक हादसे के दौरान अज्ञात वाहन ने 3 मजदूरों को रौंद दिया। हादसा तब हुआ जब तीनों मजदूर काम करने के लिए पैदल कंपनी जा रहे थे।

    हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने जैसे तैसे तीनों मजदूरों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।

    पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सलमान खान पुत्र अहमद अली निवासी सैनवाला मुबारकपुर, सुरेश देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी टोकियो सैनवाला, पूनम यादव पुत्री रघु यादव निवासी लखीमपुर खीरी (यूपी) पैदल जैश शू कंपनी बेहड़ेवाला में काम करने के लिए जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने तीनों को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

    आसपास के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।जहां डॉक्टर मोनिशा के नेतृत्व चिकित्सकों ने जांच के पश्चात हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

    अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी सूचना पुलिस थाना माजरा को दी गई है सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.