Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»बदतमीजी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगाः मूलचंद शर्मा
    चण्डीगढ़

    बदतमीजी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगाः मूलचंद शर्मा

    By Himachal VartaOctober 21, 2021
    Facebook WhatsApp

    चरखी दादरी का वीडियो सामने आने पर मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने की कार्रवाई

    चंडीगढ़, (हिमाचलवार्ता)। हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस को चला रहे ड्राइवर द्वारा कंडक्टर के साथ बदतमीजी व गाली-गलौज किए जाने के मामले पर परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाने और संबंधित बस के मालिक का ठेका रद्द करने के आदेश दिए हैं। मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने सख्त लहजे में हिदायत दी है कि यदि कोई कर्मचारी या किलोमीटर स्कीम बस पर लगा ड्राइवर बदतमीजी करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

    मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि चरखी दादरी के सब डिपो लोहारू से सुबह 7 बजे प्रतिदिन हरियाणा रोडवेज की बस जयपुर के लिए चलती है। बुधवार को आम दिनों की तरह बस तय समय पर चली। इसे ड्राइवर संदीप चला रहा था। राजस्थान के झुंझुनू में बस जब तय समय पर नहीं पहुंची तो कंडक्टर मनीष ने ड्राइवर को बस समय से चलाने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद ड्राइवर संदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी। ड्राइवर सवारियों से भरी बस को बीच रास्ते पिलानी में छोड़कर फरार हो गया। कंडक्टर मनीष ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के पास पहुंचा।

    परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने तत्काल आरोपी ड्राइवर पर मामला दर्ज करवाने के आदेश महाप्रबंधक चरखी दादरी को दे दिए हैं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की भाषा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरियाणा रोडवेज जनता की सुविधा के लिए है, यदि कोई विभागीय कर्मचारी या किलोमीटर स्कीम का कोई ड्राइवर बदतमीजी करेगा तो उसे बख्शा नही जाएगा, सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने संबंधित बस के मालिक का ठेका रद्द करने के लिए भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बस के ठेकेदार की जितनी भी बसें लगी होंगी, सभी का ठेका भी रद्द किया जाएगा। आम जनता को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.