Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन में रहे ऊर्जा मंत्री मुख्यातिथि
    सिरमौर

    राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन में रहे ऊर्जा मंत्री मुख्यातिथि

    By Himachal VartaOctober 21, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन 21 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता)  :- राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के समापन अवसर पर बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने बतोर मुख्यातिथि के रहें। उपमंडल अधिकारी विवेक महाजन ने मुख्य अतिथि को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया और स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। देर सांय पांवटा साहिब में महिला और पुरुष वर्ग के आयोजित कबड्डी खेल के आखरी मुक़ाबलों का आनंद भी लिया तथा शरद महोत्सव के तहत आयोजित हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। ऊर्जा मंत्री ने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 2021 की स्मारिका का भी विमोचन किया।

    ऊर्जा मंत्री ने 108 कलश यात्रा में भाग लिया, उनके साथ 108 महिलाएं भी शामिल हुई। इस दौरान यात्रा में आतिशबाजी की गई जिसे देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। यह कलश यात्रा पांवटा साहिब के वाई प्वाइंट से चलकर बीच बाजार होती हुई राधा कृष्ण हनुमान मंदिर से यमुना घाट पहुंची। कलश यात्रा में पारंपरिक परिवेश के साथ 108 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई। मां यमुना की भक्ति का गुणगान करते हुए भजन मंडली के कलाकार स्कूली छात्राएं के साथ कलश यात्रा का हिस्सा बने। कलश यात्रा यमुना घाट पर पहुंच कर संपन्न हुई, जहां भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया व दिप दान किया गया। उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाज के साथ संध्याकालीन यमुना पूजा अर्चना भी की।

    शरद महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल की कुल 24 टीमों ने भाग लिया, जिसमे विजेता टीम पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज सोलन को 31000रु नकद राशि ईनाम मे दी गई, उप विजेता भजौन टीम 21000 का नकद ईनाम, कबड्डी पुरुष विजेता टीम जेके हरियाणा को 51000 का नकद इनाम, उप विजेता सिरमौर अकादमी टीम को 31000 का नकद इनाम, सर्वश्रेष्ठ रेडर सिरमौर अकादमी टीम से उमेश शर्मा 5100 का नकद इनाम, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर जेके हरियाणा टीम से नवीन को 5100 का नकद इनाम, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जेके हरियाणा टीम से लोकेश को 7500 का नकद इनाम दिया।

    कबड्डी महिला विजेता राजपुरा सोलन टीम को 51000 का नकद इनाम, उप विजेता सिरमौर अकादमी टीम को 31000 का नकद इनाम, सर्वश्रेष्ठ रेडर सिरमौर अकादमी टीम से कुमारी रितु को 5100 का नकद इनाम, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर राजपुरा सोलन टीम से कुमारी साक्षी को 5100 का नकद इनाम, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राजपुरा सोलन टीम से कुमारी निधि शर्मा 7500 का नकद इनाम दिया गयानी

    इस प्रकार हॉकी में माजरा टीम विजेता व नघेता टीम उपविजेता रही, बैडमिंटन अंडर 30 विजेता हेमंत और सुमित, उप विजेता दिवयांश और अरविंद, बैडमिंटन 30 से ऊपर मे विजेता आदिल और विक्रांत, उप विजेता सुनील ठाकुर और छतर, बैडमिंटन 50 से ऊपर में विजेता सुभाष चौधरी और रणजीत सिंह बेदी, उप विजेता जय भगवान और नरेंद्र धीमान रहें

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.