नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब यमुना घाट पर एक बार फिर अज्ञात व्यक्ति के डूबने की सूचना स्थानीय प्रशासन को प्राप्त हुई है ,जिसके बाद व्यक्ति के शव को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लोग गोताखोरों के साथ डूबने वाले अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद करने का प्रयास कर रहे हैं जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति उत्तराखंड की तरफ से यमुना नदी में प्रवेश करता है और कुछ देर बाद अचानक ही है गायब हो गया जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई गोताखोरों द्वारा अज्ञात व्यक्ति को खोजने का प्रयास किया गया और आज दूसरे दिन मृतक की लाश बरामद की गई!
मोके पर एसडीएम विवेक महाजन व पांवटा डीएसपी वीर बहादुर ने भी स्थिति का जायजा लिया ।