नाहन 28 अक्तूबर- ( हिमाचलवार्ता)अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड रामकुमार गौतम ने समीक्षा बैठक का आयोजन किया।
बैठक के दौरान मेले के सफल आयोजन के बारे मे विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमें विभन्न विभागों से मेले को बेहतरीन बनाने के लिए सुझाव लिए गए। बैठक में मेला क्षेत्र मे बिजली-पानी की व्यवस्था, सोलर लाईटों की मुरम्मत व नई लाईटो को स्थापित करने, साफ-सफाई के लिए किए जा रहे कार्याे की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सडकों की मुरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर बसों के खडा करने के लिए वैकल्पिक स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करने के निर्देश भी दिये।
मेले के दौरान युवाओं को खेल गतिविधियों में प्रोत्साहित करने के लिए बैडमिन्टन, कब्बडी, वालीवाल व दंगल आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। जो कि मेले में मुख्य रूप से आर्कषण का केन्द्र रहेगा।
उन्होंने मेले के दौरान आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा की चर्चा की तथा सभी विभागों को विकासात्मक गतिविधियों सम्बन्धी प्रदर्शनियंा लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, सहायक आयुक्त प्रियंका चन्द्रा, उपमण्डलाधिकारी नाहन रजनेश कुमार के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2