Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर की सभी 259 पंचायतों में विधिक शिविरों का आयोजन कर कानूनी पहलुओं पर किया जागरूक=धीरू ठाकुर
    सिरमौर

    सिरमौर की सभी 259 पंचायतों में विधिक शिविरों का आयोजन कर कानूनी पहलुओं पर किया जागरूक=धीरू ठाकुर

    By Himachal VartaOctober 29, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन, 29 अक्तूबर -( हिमाचलवार्ता) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा अब तक जिला की सभी 259 ग्राम पंचायतों व 545 गांव में शिविरों, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, फेसबुक, स्थानीय केबल, यू-टयूब व डिजिटल मीडिया के माध्यम से कानूनी जानकारी लोगों तक पंहुचाई गई है। यह जानकारी न्यायाधीश व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धीरू ठाकुर ने दी।

    उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिला सिरमौर में लगभग 5 लाख 30 हजार लोगों को कानूनी जानकारी उपलब्ध करवाई गई, जिसमें 259 पंचायतों में एक बार, 210 पंचायतों में दो बार तथा 180 पंचायतों में तीन बार विभिन्न माध्यमों से कानूनी जानकारी प्रदान की गई।

    उन्होने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशों पर अमल करते हुए जिला में 2 अक्तूबर से विधिक जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है, जिसमें पैरा लीगल वालंटियर तथा अधिवक्ताओं द्वारा लोगों को विभिन्न कानूनी पहलुओं पर जागरूक किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि गत दिवस ग्राम पंचायत माटल बखोग, देवठी मझगांव, नेई नेटी, शिलान्जी, जडोल, टपरोली, नेहरटी भगोट, चन्दोल, कोेटलाबांगी, हाब्बन, नेरी कोटली, भान्नत, बोहलटालियों, छोगटाली, दीदग, भूहिरा, नेहर पाब, शलाणा, काथली भरण, डीम्बर, ठोडनिवाड व टिक्कर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

    धीरू ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से विभिन्न समस्याओं को सुनकर मौके पर निपटारे के बारे में जानकारी दी गई, जिसकी विडियो यू-टयूब चैनल DLSA NAHAN पर भी डाली गई है। उन्होंने बताया कि विधिक प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही सेवाएं व कानूनी जानकारी भी इस चैनल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान लोगों को आई0ई0सी0 सामग्री भी वितरित की गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.