नाहन-29-अक्तूबर-( हिमाचलवार्ता)विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज कालाआम स्थित धान खरीद केन्द्र का दौरा किया और यहां पर धान की खरीद सम्बन्धी व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की।इस मौके पर कई प्रमुख किसान और कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा भी साथ रहे।
डा. बिन्दल ने बताया कि किसानों की धान विक्रय सम्बन्धी समस्या को देखते हुए खरीद केन्द्र में वर्तमान में जो 3 झरने काम कर रहे हैं उन झरनों की संख्या आगामी एक दो दिनों में बढ़ाकर 7 करने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार खरीद केन्द्र में तैनात श्रमिकों की संख्या भी बढाने का निणर्य लिया गया है।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि जिन किसानों की धान खरीद की बुकिंग नहीं है उनके लिए भी टोकन मिले इस सम्बन्ध में फूड सेक्रेटरी, प्रबंध निदेशक फूड कारपोरेशन, उपायुक्त सिरमौर और प्रबन्ध निदेशक कृषि विपणन बोर्ड से बात की गई है। इसी प्रकार पांवटा साहब में धान खरीद केन्द्र पर भी झरनों और लेबर की संख्या में इजाफा करने की बात हुई है।
डा. बिन्दल ने पांवटा क्षेत्र में तीसरे धान खरीद केन्द्र स्थापित करने के लिए उप- तहसील माजरा के क्यारदा का दौरा भी किया।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Monday, October 19