नाहन 29 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :- राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में अभिभावक शिक्षक संघ की आम सभा का आयोजन किया गया । इस मौके पर प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता पाठक की अध्यक्षता में कॉलेज की नईं कार्यकारिणी गठित की गई । जिसमें रविदत भारद्वाज को सर्वसम्मति से पीटीए अध्यक्ष चुने गए । इसके अतिरिक्त सत्यपाल को उपाध्यक्ष, प्रो0 रमेश कुमार चौहान सचिव, विरेंद्र कुमार ठाकुर सह सचिव, डॉ0 एमके कौशल कोषाध्यक्ष, श्री पदम देव शर्मा को मुख्य सलाहकार, डॉ राजीव कुमार तथा प्रो0 प्रमोद ठाकुर को तकनीकी विशेषज्ञ के तौर पर कार्यकारिणी में शामिल किया गया । इसके अतिरिक्त प्राध्यापको में डॉक्टर विवेक शर्मा, डॉक्टर जगदीप वर्मा तथा डॉक्टर शशि किरण को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया। अभिभावक पक्ष की ओर से राकेश कुमार, एमएस माल्टा एवं कर्म सिंह को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में चुना गया।
इससे पहले कार्यक्रम का प्रारंभ प्रोफेसर रमेश कुमार चौहान के स्वागत उद्बोधन से हुआ उन्होंने महाविद्यालय के कार्य संचालन में अभिभावक शिक्षक संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला । तत्पश्चात प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता पाठक ने औपचारिक रूप से पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। इस मौके पर प्राचार्या द्वारा महाविद्यालय की समस्याओं एवं चुनौतियों से सभी उपस्थित लोगों को अवगत करवाया ।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2