Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर में मीट विक्रेताओं ने खुद ही बढ़ा दिए दाम सम्बन्धित विभाग बेखबर
    सिरमौर

    जिला सिरमौर में मीट विक्रेताओं ने खुद ही बढ़ा दिए दाम सम्बन्धित विभाग बेखबर

    By Himachal VartaOctober 30, 2021
    Facebook WhatsApp

    गिरिपार मीट विक्रेताओं ने खुद ही बढ़ा लिए दाम, डीसी के आदेशों को दिखा रहें ठेंगा

     नाहन 30 अक्तूबर (हिमाचलवार्ता) :- महंगाई के इस दौर में समूचे देश के लोगों को जीवन यापन करना कठिन हो गया है, सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र में लोगों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम बढऩे से रोजमर्रा के इस्तेमाल में उपयोग होने वाली वस्तुओं के दामों में जहां भारी उछाल आ गया है, वहीं बाकी कसर मांस विक्रेता निकाल रहे हैं।

    गिरिपार क्षेत्र में मांस विक्रेता डीसी सिरमौर आदेशों को ठेंगा दिखाकर निर्धारित किए गए दामों से कहीं अधिक दामों पर मांस बेच रहे है। गिरिपार क्षेत्र के रोहनाट व शिलाई में मांस सबसे अधिक महंगा बिक रहा है। डीसी सिरमौर द्वारा दो मार्च, 2021 को जारी अधिसूचना के मुताबिक बकरे के मीट के दाम 450 प्रति किलो निर्धारित किया गए है।

    हैरानी की बात यह है कि शिलाई में हिमाचल मटन शॉप पर बकरे की जगह बकरी का मीट 550 प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। रेट पूछे जाने पर ग्राहकों को रेट लिस्ट नही दिखाई जाती है, मांस विक्रेता ने तय रेट से 100 रुपये अधिक दाम पर मीट बेचने का कारण सप्लाई में हुई महगाई को बताते है। डीसी के आदेशों की सरेआम धज्जियां उडा कर आये दिन दुकानदारों की दबंगाई देखने को मिलती है।

    प्रशासन ने चिकन ब्रायलर ड्रेसर का दाम 180 प्रति किलो व चिकन अलाइव के दाम 150 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किए हैं। जिस चिकन अलाइव के दाम 150 निर्धारित किए है, वही हरिपुरधार में 250, गताधार में 240, शिलाई में 200 व रोहनाट में 230 किलो के हिसाब से बिक रहा है। गिरिपार क्षेत्र के अधिकतर इलाकों में बकरों व मुर्गों का मांस बिना जांच के ही बेचा जा रहा है।

    चिकन की बात करें तो कस्बों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बिना जांच के ही धड़ल्ले से बिक रहा है। मांस विक्रेताओंकी दुकानों पर रेट लिस्टे तक नहीं लगाई गई है। कई दुकानों में तो गंदगी का आलम भी देखने को मिलता है।

    एसडीएम संगडाह डाक्टर विक्रम नेगी ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर को जांच के आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार हरिपुरधार को दुकानों के निरीक्षण के आदेश दिए जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.