Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अन्तर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले में खेल कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 08से10नवम्बर तक करें पंजीकरण।
    सिरमौर

    अन्तर्राष्ट्रीय रेणुका जी मेले में खेल कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 08से10नवम्बर तक करें पंजीकरण।

    By Himachal VartaNovember 6, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन, 06 नवम्बर – ( हिमाचल वर्ता)अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2021 में खेल कूद प्रतियोगिताएं आर्कषण का मुख्य केन्द्र होगीं जिसमें इस वर्ष पुरुष वर्ग के लिए कुश्ती तथा पुरुष व महिला वर्ग के लिए वॉलीबॉल, कबड्डी व बैडमिंटन (एकल) प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड राम कुमार गौतम ने दी।
    उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण जिला युवा सेवाएं व खेल विभाग नाहन, जिला सिरमौर के कार्यालय में दिनांक 08 से 10 नवम्बर, 2021 तक प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक करवा सकते है। दंगल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पंजीकरण 14 नवम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजे तक कुश्ती स्थल पर ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में कुश्ती का आयोजन 14 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से सायं 7 बजे तक किया जाएगा तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 से 19 नवम्बर, 2021 तक किया जाएगा।
    उपायुक्त ने बताया कि कुश्ती विजेता को 31 हजार व उप-विजेता को 15 हजार, बैडमिंटन विजेता को 5100 व उप-विजेता को 3100 रूपये, वॉलीबांल विजेता टीम को 51 हजार व उप-विजेता को 31 हजार रूपये तथा कब्बडी की विजेता टीम को 51 हजार व उप-विजेता को 31 हजार रूप्ये का नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी 18 वर्ष से ऊपर की आयु के होने चाहिए तथा प्रतिभागी के पास आयु प्रमाण के रूप में आधार कार्ड या अन्य प्रमाणित दस्तावेज़ होना आवश्यक है। कबड्डी तथा वॉलीबॉल के खिलाड़ियों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। एक खिलाड़ी केवल एक ही टीम से प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। सभी प्रतिभागियों के पास कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त सभी खिलाड़ी खेल की किट में होने चाहिए तथा एक टीम के पास एक ही तरह की किट होनी चाहिए।
    उन्होंने बताया कि कबड्डी तथा वॉलीबाल में भाग लेने वाली टीम के 80 प्रतिशत खिलाड़ी कम से कम राज्य स्तर के खिलाड़ी होने चाहिए तथा बैडमिंटन के प्रतिभागी कम से कम राज्य स्तर के खिलाड़ी होने चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र प्रवेश शुल्क के समय उपलब्ध करवाना अनिवार्य होगा। महिला प्रतिभागी के साथ महिला प्रशिक्षक या महिला टीम प्रबन्धक का होना आवश्यक है।
    उन्होंने बताया कि कबड्डी तथा वॉलीबाल के लिए प्रवेश शुल्क 2500 रूपये प्रतिदल तथा बैडमिंटन के लिए शुल्क 250 रुपये प्रति प्रतिभागी होगा।  सभी दलों तथा खिलाड़ियों को आने-जाने तथा ठहरने और खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। मेला कमेटी आने-जाने तथा ठहरने और खाने की व्यवस्था के लिए उत्तरदायी नहीं होगी।
    सभी प्रतियोगिताओं के खिलाड़ियों को कोरोना महामारी के मध्यनजर पानी पीने के लिए अपनी बोतल का प्रयोग करना होगा। सभी प्रतियोगिताओं के दौरान समय एवं स्थिति को देखते हुए मेला कमेटी/टूर्नामेंट कमेटी का निर्णय ही अन्तिम होगा। कोविड महामारी के मध्यनजर यह प्रतियोगिता प्रशासन द्वारा समय समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अधीन आयोजित की जाएगी।
    -0-

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.