Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»निर्धारित समय पर उचित मूल्य की दुकानों में राशन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें विभाग=रामकुमार गौतम
    सिरमौर

    निर्धारित समय पर उचित मूल्य की दुकानों में राशन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें विभाग=रामकुमार गौतम

    By Himachal VartaNovember 8, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 08 नवम्बर -( हिमाचलवार्ता) सिरमौर के सभी उचित मूल्य की दुकानों में समय पर राशन उपलब्ध करवाना विभाग सुनिश्चित करें ताकि जिलावासियों को असुविधा का सामना न करना पडें। यह आदेश उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज खाद्य, नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली के बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उपायुक्त सिरमौर ने विभाग को बाजार में खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों पर नियमित आधार पर सब्जी मंडी के थोक भाव व बाजार में बिक रही वस्तुओं के मूल्यों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को आदेश  किए की जो भी व्यक्ति निर्धारित मूल्यों से अधिक दामों पर सामान बेचता पकड़ा जाए उसका चालान काटा जाए।
    उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गत जून माह से सितंबर 2021 तक आवश्यक वस्तूओं की वृद्धि रोकने के लिए 1062 निरीक्षण किए गए जिनमें से 49 लोगों कोे चेतावनी दी गई और 48000 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया इसके अतिरिक्त कचरा अधिनियम-1995 के अंतर्गत जिला के 297 स्थानों पर निरीक्षण किए गए जिसमें लोगों से 8000 रुपये जुर्माना स्वरूप वसूले गए। उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवता जांचने  के लिए अधिक से अधिक निरीक्षण करने के आदेश दिए।
    इस बैठक में नाहन के ग्राम जाबल का बाग, त्रिलोकपुर, खैरी, कटाह शीतला, ग्राम पंचायत कोलावाला भूड में उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदनकर्ताओं को मंजूरी दी गई।
    इसके अतिरिक्त पांवटा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर भारापुर, ग्राम अजीवाला, ग्राम किशनपुरा, ग्राम पंचायत ठोंठा जाखल, ग्राम पंचायत पातलियों में उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए आवेदनकर्ता को  अनुमति दी गई।
    बैठक में जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी पवित्रा पुंडीर ने क्रमवार मद प्रस्तुत किए।
    इस बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.