नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिंदू जागरण मंच द्वारा जिला मुख्यालय नाहन में एसपी सिरमौर कार्यालय का सांकेतिक घेराव किया गया। हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि नाहन क्षेत्र की एक युवती लगातार हिंदू देवी देवताओं समेत देश विरोधी टिप्पणियां फेसबुक पर कर रही है और शिकायत के 2 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने तलब नहीं किया है। हिंदू जागरण मंच के प्रान्त सचिव मानव शर्मा ने कहा कि विशेष समुदाय की यह युवती लगातार हिंदू देवी देवताओं एवं देश विरोधी टिप्पणियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले से सिरमौर पुलिस को भी अवगत करवाया गया था। लेकिन आज 2 दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस द्वारा युवती को ना तो थाना तलब किया गया है और ना ही संबंधित अकाउंट की कोई जांच की गई है। उन्होंने कहा कि हिंदू जागरण मंच सिरमौर पुलिस से मांग करता है कि जल्द से जल्द युवती को सार्वजनिक तौर पर सामने लेकर लाया जाए।उन्होंने कहा कि अगर युवती यह कार्य जानबूझकर कर रही है तो युक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि यह देश विरोधी ताकते माहौल खराब न करें। उन्होंने कहा यह भी कहा कि अगर जल्द ही पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो हिंदू जागरण मंच उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा ।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Monday, October 19