हिमाचल प्रदेश के राज्यत्व दिबस के 50 साल के स्वर्णिम जयंती समारोह देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित किये जा रहे है।
यह स्वर्णिम हिम महोतसव कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में कार्यरत 36 हिमाचली संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किये जा रहे हैं ताकि देश की राजधानी दिल्ली में देश और दुनिया के बिभिन्न हिस्सों के नागरिकों को पूर्ण राजयत्व प्राप्त करने के बाद बिभिन्न सरकारों द्वारा हिमाचल को देश के एक समृद्ध राज्य के रूप में बिकसित करने की गाथा को प्रदर्शित किया जा सके।
हिमाचल मित्र मण्डल नई दिल्ली के मुख्य संरक्षक श्री किशोरी लाल शर्मा ने बताया की इस कड़ी में पहला आयोजन आगामी 14 नवम्बर को पेंटिंग प्रतियोगता के रूप में आयोजित किया जायेगा जिसमे तीन समूहों में बिभिन्न आयु बर्ग के बच्चे चित्रकला के माध्यम से हिमाचल के बिकास, हिमाचल की समृद्ध सांस्कृति , पर्यटन स्थलों ,पहाड़ों ,नदियों सहित हिमाचल के सभी पहलुओं को पेंटिंग के माध्यम से उजागर करेंगे। इस पेंटिंग प्रतियोगिता में अब तक 100 बच्चों ने अपना पंजीकरण करबाया है और आशा है की इस पेंटिंग प्रतियोगिता में लगभग पांच सौ बच्चे भाग लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की धर्मपत्नी श्री मति मल्लिका नड्डा , केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला ठाकुर ब ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष डॉक्टर नन्द लाल ठाकुर इस अबसर पर बिशेष रूप से उपस्थित होंगे।
हिमाचल मित्र मण्डल नई दिल्ली के मुख्य संगरक्ष श्री किशोरी लाल शर्मा ने बताया की स्वर्णिम हिम महोतसव कार्यक्रम की कड़ी में स्वर्णिम हिम मैराथन आगामी पांच दिसम्बर ,हिमाचल ज्ञान गोष्ठी छबीस दिसम्बर को ,स्वर्णिम हिमाचल समारोह आगामी सोलह जनबरी को आयोजित किये जायेंगे जिसमे हिमाचल सरकार के मन्त्री , सांसद ,बिधायक आदि भी भाग लेंगे।
Breakng
- संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
- चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
- शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित,
- ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
- उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
- पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
Saturday, July 5