Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका जी मेला के तीसरे दिन खेल गतिविधियों का हुआ शुभारंभ, वाद्य दलों ने दी प्रस्तुति
    सिरमौर

    रेणुका जी मेला के तीसरे दिन खेल गतिविधियों का हुआ शुभारंभ, वाद्य दलों ने दी प्रस्तुति

    By Himachal VartaNovember 15, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता)।- जिला सिरमौर के अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला में पहली बार आयोजित खेल गतिविधियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। आज महिला वॉलीबॉल, पुरुष फुटबॉल, कबड्डी व बैडमिंटन खेलों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपमण्डल दण्डाधिकारी नाहन एवं सदस्य सचिव श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड रजनीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

    खेल गतिविधियों में कबड्डी का उद्घाटन मैच परशुराम क्लब व गलजा धारटीदार के बीच हुआ जिसमें परशुराम क्लब घलजा ने धारटीधार को 20 अंकों से पराजित करके प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। दर्शकों ने कबड्डी प्रतियोगिता का जमकर लुत्फ उठाया। इसके बाद महिला वॉलीबॉल में दीदग व फागू के बीच मुक़ाबला हुआ जिसमें दीदग ने फागू को 2-0 से हराया। इसके अतिरिक्त, आज बैडमिंटन के तीन मैच खेले गए।
    प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एसडीएम नहान वा रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव रजनेश शर्मा ने खिलाड़ियों के उत्साह वह हुनर की सराहना की।
    इस मौके पर तहसीलदार ददाहू चेतन चौहान, बोर्ड के सीईओ दीप राम शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व हजारों दर्शक मौजूद रहे।
    वाद्य दलों ने दी शानदार प्रस्तुति
    इससे पूर्व आज सुबह रेणु मंच से वाद्य दलों ने शानदार प्रस्तुति दी। वाद्य दलों में शिव शक्ति वादक दल पालू राजगढ़, महासू वाद्ययंत्र व सांस्कृतिक दल नावणा भटवाड, काण्डों भटनौल, शिलाई और गुगा महाराज वादक दल गवानल गत्ताधार, सताहन, संगड़ाह शामिल रहे। वाद्य दलों ने नौगत ताल, पाची ताल, गीह, रासा, हनुमान नाटी ताल, ढीली नाटी ताल, मनोरंजन ताल, देव ताल और बिशु से लोगों का मनोरंजन किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.