Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»पर्यटन»पांवटा साहिब में निकला भव्य नगर कीर्तन, पंज प्यारों की अगुवाई में निकला जत्था
    पर्यटन

    पांवटा साहिब में निकला भव्य नगर कीर्तन, पंज प्यारों की अगुवाई में निकला जत्था

    By Himachal VartaNovember 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव के ऐतिहासिक 552वें प्रकटोत्सव के मौके पर गुरूवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन की अगुवाई गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब से पंज प्यारों ने की।

    गुरुद्वारा साहिब से निकले इस नगर कीर्तन मे भारी संख्या मे संगतें मौजूद रही। यह नगर कीर्तन बाजार से होते हुए वाई प्वायंट, शमशेरपुर तथा बद्रीपुर पहुंचा। जहां से वापस गुरुद्वारा साहिब में देर शाम तक इसका समापन हुआ।

    दो साल बाद शहर में हुए नगर कीर्तन में स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे, शामिल हुए। स्थानीय गतका पार्टी ने अपने हेरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को अचंभित किया।

    एक भव्य व सुंदर पालकी मे गुरु ग्रंथ साहब को सजाकर नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। इस दौरान ट्रेफिक व्यवस्था मे रुकावट न हो इसके लिए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किए हुए थे।

    इस दौरान जहां पांवटा नगर भव्य तरीके से सजा हुआ है वहीं नगर कीर्तन में भाग लेने वालों की सेवा के लिये भक्तों ने जलपान व प्रसाद्व के जगह जगह स्टाल लगाकर सेवा की।

    गुरुनानक देव के प्रकटोत्सव के मौके पर गुरुद्वारे मे कंई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने है। मीडिया से बात करते हुए प्रधान हरभजन सिंह व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जागीर सिंह ने कहा कि इस नगर कीर्तन में उन्हें प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला है।

    हालांकि इस दौरान कोविड प्रोटाकाल का खास ध्यान रखा गया,जिसमें सेनिटाइजर की पूर्ण व्यवस्था की गई,इस दौरान बाहरी प्रदेश सहित अन्य जिलों से भी संगतें यहां पहुंची।

    पर्व को लेकर गुरुद्वारा साहिब में विशेष लंगर का आयोजन किया जा रहा है। संगत के ठहरने की भी प्रबंधक कमेटी ने उचित व्यवस्था की है।पांवटा साहिब के मीत प्रधान जत्थेदार हरभजन सिंह, प्रबंधक सरदार जगीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरु महाराज का प्रकटोत्सव है।

    इस दिन निशान साहब झुलाये गए। अमृत संचार हुआ। सारा दिन विशेष दीवान सजाया गया जिसमें स्कूलों के बच्चे, बाहर से आये हुए रागी व ढाढी जत्थे व स्थानीय रागी कीर्तन द्वारा संतो को निहाल किया।

    वहीं इसी कड़ी में रात 8 बजे से कवि दरबार सजाया गया जिसमें दूर दूर से आये कवि गुरु नानक देव जी के जीवन से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.