Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»पर्यटन»मेले व त्योहार हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं: राज्यपाल
    पर्यटन

    मेले व त्योहार हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं: राज्यपाल

    By Himachal VartaNovember 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    अंतरराश्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला संपन्न

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। अन्तर्राष्टीय श्री रेणुकाजी मेला-2021 विधिवत रूप से आज सम्पन्न हुआ, जिसके समापन समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल श्री राजेद्र विष्वनाथ आर्लेकर ने देव पालकियों को कांधा देकर की।

    इसके पष्चात, राज्यपाल ने रेणु मंच से जिलावासियों को अपने सम्बोधित में कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक हैं, जिनके माध्यम से हमें आपस में मिलने-जुलने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों से मिली इस प्राचीन पारम्परिक धरोहर को संजोए रखना है। ये मेले व त्योहार हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति का एक ही भाव है कि हम सभी इस देश के मूल निवासी हैं। हमारे आचार-विचार, रहन-सहन व भाषा में विविधता हो सकती है, लेकिन हमारी संस्कृति हमें एक होने का संदेश देती है।

    उन्होंने कहा कि उन्हें परशुराम जी की भूमि गोमतक यानी गोवा से देवभूमि हिमाचल में परशुराम जी व माता रेणुकाजी के दर्शन का सौभाग्य मिला है। उन्होंने जिलावासियों को मेले के सफल आयोजन की बधाई दी।

    इससे पूर्व, राज्यपाल ने मेले में लगाई गई विभिन्न विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा बागवानी, शिक्षा, आयुर्वेद विभाग को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

    इसके उपरान्त, उन्होंने मेले के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया, जिसके तहत कबड्डी में विजेता महिला शिलाई सिरमौर की टीम, उपविजेता टीम जिन्द हरियाणा सहित पुरूष कबड्डी प्रतिस्पर्धा में विजेता स्पोर्टस् अकादमी शिलाई सिरमौर व उपविजेता परशुराम क्लब घालजा, वॉलीबॉल पुरूष प्रयोगिता में विजयी एक्ससर्विसमैन संगड़ाह सिरमौर व उपविजेता टीम सराहां, बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में रक्षित बडोन आदर्श राजगढ़ सिरमौर को पुरस्त कर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर सिरमौर जिले के उपायुक्त तथा श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार गौत्तम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी दी।

    इस मौके पर विधायक श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र श्री विनय कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सिरमौर सीमा कन्याल, मण्डलायुक्त शिमला श्री प्रियतु मंडल, पुलिस अधीक्षक श्री ओमापति जम्वाल, पूर्व विधायक श्री रूप सिंह, पूर्व अनुसूचित जाति विकास निगम अध्यक्ष श्री बलवीर चौहान, संगड़ाह खंड विकास समिति के अध्यक्ष श्री मेला राम शर्मा, नाहन खंड विकास समिति अध्यक्ष अनिता शर्मा, सिरमौर मंडी समिति अध्यक्ष श्री रामेशवर शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.