Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कोविड काल से अब तक 228800 मास्क बांट चुके हैं संगड़ाह के एस के टेलर
    सिरमौर

    कोविड काल से अब तक 228800 मास्क बांट चुके हैं संगड़ाह के एस के टेलर

    By Himachal VartaNovember 24, 2021
    Facebook WhatsApp
    मिसाल : कोविड कल से अब तक 22,800 मास्क बांट चुके हैं संगड़ाह के एसके टेलर

    एसके टेलर ने हरिपुरधार के 2 स्कूल मे वितरित किए 200 मास्क

    नाहन 24 नवम्बर संजय सिंह(हिमाचल वार्ता) :- उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में दर्जी की दुकान चलाने वाले समाजसेवी एसके टेलर मार्च, 2020 से क्षेत्र मे निशुल्क मास्क वितरण का अपना अभियान जारी रखे हुए हैं। आज शिक्षा खंड संगड़ाह की प्राथमिक पाठशाला हरिपुरधार व यहां मौजूद मां भगवती पब्लिक स्कूल में उन्होने 200 मास्क वितरित किए।

    प्रथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष नरेश ठाकुर न विद्यालयों में मास्क वितरित करने के लिए टेलर का धन्यवाद किया। गत 18 नवम्बर को सुरेश कुमार उर्फ एसके टेलर अंतरराष्ट्रीय मेला रेणुकाजी की प्रदर्शनियों में भी 200 मास्क वितरित कर चुके हैं।‌

    पिछले डेढ़ साल मे इस टेलर द्वारा अब तक क्षेत्र के तीन दर्जन के करीब स्कूल व कालेज सहित विभिन्न पंचायतों, सार्वजनिक स्थानों तथा सरकारी दफ्तरों में भी मास्क वितरित किए जा चुके हैं।‌

    लॉक डाउन लागू होने से पहले ही 14 मार्च 2020 से प्रधानमंत्री मोदी की अपील से प्रभावित होकर उन्होंने निशुल्क मास्क वितरण शुरू किया। अब तक 22,800 के करीब फेस कवर निशुल्क बांट चुके टेलर के अनुसार क्षेत्र में सभी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज न लगने तथा 18 साल से कम उम्र के बच्चों की वैक्सीन न आने तक वह अपना अभियान जारी रखेंगे।

    सिलाई से बचने वाले कपड़े से वह ज्यादातर मास्क तैयार करते है, हालांकि डिमांड ज्यादा होने पर कई बार वह कपड़ा खरीद कर भी फेस कवर तैयार करते हैं।

    गौरतलब है कि, इससे पूर्व वर्ष प्लास्टिक फ्री इंडिया में भागीदारी अथवा कपड़े के बैग निशुल्क बांटने के लिए वर्ष 2020 मे जिला सिरमौर प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस पर उक्त टेलर को सम्मानित भी किया जा चुका है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.