Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एस डी एम विवेक महाजन ने डेमोक्रेसी वैन को झण्डी दिखा कर किया रवाना
    सिरमौर

    एस डी एम विवेक महाजन ने डेमोक्रेसी वैन को झण्डी दिखा कर किया रवाना

    By Himachal VartaNovember 27, 2021
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब 27 नवम्बर (हिमाचल वार्ता) :- निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब से भारत निर्वाचन आयोग की डेमोक्रेसी वैन को हरी झण्डी दिखाकर पांवटा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार हेतु रवाना किया।
    उप मंडल अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 नवम्बर, 2021 से 9 दिसंबर, 2021 तक मतदाता सूचियों का (विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण- 2022) पंजीकरण तथा फोटो पहचान पत्र में प्रविष्टियों की शुद्धि करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि इस डेमोक्रेसी वैन के माध्यम से आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र  में मतदाताओं को पंजीकरण हेतु जागरूक किया जायेगा।
    इस दौरान यह वैन विभिन्न महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं व क्षेत्र के चुनिंदा स्थानों पर जायेगी।
    एसडीएम पांवटा साहिब ने कहा कि आप सभी से निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सेदार बने व पात्र लोग अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करें, ताकि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मत के अधिकार से वंचित ना रह सके।
    इस अवसर पर सहायक रजिस्ट्रीकरण निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, उप तहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद आर.एस. बेदी, निर्वाचन कानूनगो मदन लाल सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.