Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रखरखाव के अभाव में बदहाली के आंसू बहा रही सिंचाई योजना फागू किसान परेशान।
    सिरमौर

    रखरखाव के अभाव में बदहाली के आंसू बहा रही सिंचाई योजना फागू किसान परेशान।

    By Himachal VartaNovember 28, 2021
    Facebook WhatsApp
    राजगढ़ 28 नवंबर (हिमाचल वार्ता) :-  रखरखाव के अभाव में उठाऊ सिंचाई योजना फागू इन दिनों के बदहाली के आंसू बहा रही  है । जिसके चलते इस क्षेत्र के किसान अपनी नगदी फसलों की सिंचाई करने से महरूम है और फसलें बर्बाद होने की कागार पर है । आलम यह है कि ़ बीते कई दिनों से पंपिग मशीन पर गिरा पेड को हटाने की विभाग द्वारा कोई जहमत नहीं की गई । जिससे प्रतीत होता है कि  जल शक्ति विभाग इस योजना के रखरखाव के प्रति कितना  गंभीर है ।
    बता दें कि करीब तीस वर्ष पहले इस क्षेत्र के  पांच गांव फागू, सेर, मनौण, ढांग और पाजयो के लिए अरखटी खडड से उठाऊ सिंचाई योजना तैयार की गई थी ताकि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिल सके और इस सिंचाई योजना से पांच गांव के लोगों को काफी लाभ मिल रहा था  । जल शक्ति विभाग की उदासीनता के चलते बीते कई वर्षों से इस योजना की रीमोल्ंिडग नहीं कीेे गई है और राईजिंग मेन की पाईपें बार बार टूट रही है जिससे किसानों को समय पर सिंचाई के पानी नहीं मिल पा रहा है और सैंकड़ों हैक्टेयर भूमि बंजर होने के कागार पर पहूंच गई है । विभाग के इस रवैये से  क्षेत्र के किसानों में सरकार व विभाग के प्रति रोष व्याप्त है ।
    कृषि विकास समिति के अध्यक्ष शेर जंग चौहान ने बताया कि इन दिनों किसानों द्वारा  खेतों में  लहुसन की फसल लगाई गई है परंतु  सिंचाई के लिए पानी न उपलब्ध होने से लहुसन की फसल खराब होने लगी   है । अध्यक्ष ने बताया कि इस योजना की बदहाली बारे उनके द्वारा अनेकों बार विभाग के जेई, एसडीओ, एक्सीयन और एसई से भी बात की गई परंतु किसी भी स्तर पर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है । उन्होने हैरानी प्रकट करते हुए बताया कि विभाग द्वारा पानी के वितरण के लिए टैंक व पाईपें बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है परंतु जब तक योजना में पानी की उपलब्धता नहीं होगी इसका कोई औचित्य नहीं हैं। हालंांकि  एसडीओ चंदोला सुभाष चौहान ने भी माना कि इस सिंचाई योजना की हालत बहुत दयनीय है परंतु योजना को क्रियाशील बनाने के लिए कोई उनके द्वारा पग नहीं उठाया जा रहा है ।
    एसडीओ जेएसवी चंदोला सुभाष चौहान ने बताया कि सिंचाई योजना की रिमोल्ंडिंग के लिए करीब 70 लाख का प्राक्कलन तैयार करके सरकार को भेजा गया है । इसके अतिरिक्त राईजिंग मेन पाईपों की मुरम्मत शीघ्र करवा दी जाएगी ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.