नाहन, 30 नवम्बर -( हिमाचलवार्ता)प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन जिला सिरमौर सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा की चयन परीक्षा 2022 की अन्तिम तिथि जो कि 30 नवम्बर, 2021 निर्धारित की गई थी उसे बढ़ाकर अब 15 दिसम्बर, 2021 तक कर दिया गया है।
उन्होंने इस सत्र मे कक्षा पांचवी में पढ रहे बच्चों के अभिभावकों से आग्रह किया है कि यदि अपने बच्चों का आवेदन नहीं किया है तो वह ऑनलाइन माध्यम से 15 दिसम्बर, 2021 तक कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन फार्म ऑनलाइन भरने के लिए शेष सभी शर्ते पूर्व में जारी दिशा निर्देशानुसार रहेंगी। अभिभावक अधिक जानकारी के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी व जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन जिला सिरमौर से सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
- रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
- पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
Friday, June 5