अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड एवं मानेसर साइट श्रीरेणुकाजी में पहुंचे विदेशी परिंदे, 308 प्रवासी पक्षियों ने झील में बनाया अपना आशियाना
नाहन 02 दिसम्बर (हिमाचलवाार्त्ता) :- विदेश में मौसम परिवर्तन के बाद जिला सिरमौर के वेटलैंड एवं मानेसर साइट श्रीरेणुकाजी झील में विदेशी परिंदों का पहुंचना शुरू हो गया है। दिसंबर माह के पहले दिन तक 308 विदेशी परिंदों ने श्रीरेणुकाजी झील को अपना आशियाना बना लिया। जबकि कयास लगाए जा रहे हैं कि दिसंबर माह के अंत तक यहां पक्षियों की संख्या इससे दोगुनी हो सकती है।
प्रतिवर्ष हजारों प्रवासी पक्षी हजारों किलोमीटर का लंबा सफर तय कर श्रीरेणुकाजी वेटलैंड में पहुंचते हैं। यहां पर पक्षियों को प्रचुर मात्रा में भोजन प्राप्त होता है। वही यहां का शांत व अनुकूल वातावरण भी परिंदों को अपनी और आकर्षित करता है। वन्य प्राणी विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम तक अंतर्राष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी वेटलैंड में 308 पक्षी पहुंच चुके थे। अभी तक श्रीरेणुकाजी झील में पहुंचे विदेशी परिंदों में यूरेशियन कूट 13, यूरेशियन मोहरन 280, इंटरमीडियट 2, लिटिल कोमरेंट 6 व मैलाड 7 शामिल है। श्रीरेणुकाजी झील के शांत होने के चलते यहां पर हजारों की संख्या में विदेशी पक्षी पहुंचते हैं।