Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बेरोज़गार हो तो सरकारी डिपो हैं अच्छा अवसर
    सिरमौर

    बेरोज़गार हो तो सरकारी डिपो हैं अच्छा अवसर

    By Himachal VartaDecember 2, 2021
    Facebook WhatsApp

    बेरोजगार हो तो सरकारी डिपो है अच्छा अवसर , सिरमौर में डिपो खुलेगी 18 उचित मूल्य की दुकाने जानिए…..

     

    बेरोजगार हो तो सरकारी डिपो है अच्छा अवसर , सिरमौर में डिपो खुलेगी 18 उचित मूल्य की दुकाने जानिए..... 
     नाहन 02 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता) : –९जिला सिरमौर के विकास खण्ड शिलाई की ग्राम पंचायत बाली कोटी के ग्राम मशवाड , ग्राम पंचायत कोटा पाब के ग्राम कांडी , ग्राम पंचायत अजरोली के ग्राम जास्वी, ग्राम पंचायत बिडला दिग्वा के ग्राम दिग्वा , ग्राम टिम्बी तथा विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत धौलाकुआं के ग्राम भारापुर , ग्राम पंचायत भांटावाली के ग्राम किशनपुरा, ग्राम पंचायत शमाह पम्ता के ग्राम शमाह पम्ता व पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में उचित मूल्य की दुकान खोली जानी हैं।
    इसी प्रकार ग्राम पंचायत कटाह शीतला, ग्राम पंचायत पातलियों के ग्राम पातलियों, ग्राम पंचायत टिक्करी डसाकना के ग्राम खुईशरा , ग्राम पंचायत धरोटी के ग्राम गागयो, राजगढ़ नया बस स्टैंड के नजदीक सूरत कॉम्प्लेक्स, हरिपुरधार, ग्राम पंचायत रणफूआ के ग्राम जबडोग, ग्राम पंचायत लुधियाना के ग्राम लुधियाना व ग्राम पंचायत बडोल के ग्राम बडोल में भी उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी हैं, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 22 दिसम्बर, 2021 तक निर्धारित प्रपत्र पर जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नाहन के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
     यह जानकारी जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पवित्रा पुंडीर ने देते हुए बताया कि उचित मूल्य की दुकान के आवंटन में वरीयता प्रदान की जाएगी, जिसमें इच्छुक ग्राम पंचायत को ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से आवेदन करना होगा तथा पंचायत का प्रस्ताव भी अनिवार्य होगा।
    इसी प्रकार, स्वयं सहायता समूह को स्वयं सहायता समूह का प्रस्ताव पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा समूह के सचिव के माध्यम से आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों को सोसाइटी का प्रस्ताव, पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा सचिव सहकारी समिति के माध्यम से आवेदन करना होगा तथा महिलाओं के समूह को समूह का प्रस्ताव, पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा समूह के सचिव के माध्यम से आवेदन करना होगा।
     उन्होंने बताया कि इन दुकानों के आवंटन के लिए द्वितीय प्राथमिकता एकल नारी जिसे अपना एकल नारी का प्रमाण पत्र या विधवा जो अपने बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रही हो उसे विधवा प्रमाण पत्र या दिव्यांग व्यक्ति जोकि उचित मूल्य की दुकान का कार्य ठीक प्रकार से करने में सक्षम हो उसे दिव्यांगता का वैध प्रमाण पत्र तथा भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार से कोई भी सदस्य नियमित रोजगार में न हो उसे भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र/बेरोजगारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.