Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ कालेज में मनाया विश्व एड्स दिवस
    सिरमौर

    राजगढ़ कालेज में मनाया विश्व एड्स दिवस

    By Himachal VartaDecember 2, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन 02 दिसंबर (हिमाचलवार्ता) :- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजगढ़ कॉलेज मे रेड रिबन क्लब द्वारा बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्या डॉ सविता सहगल ने किया। इस अवसर पर भाषण, रंगोली तथा नारा लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरुकता फैलाने का प्रयास किया गया। भाषण प्रतियोगिता मे बीएससी तृतीय वर्ष व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने लेक्चर सीरीज के माध्यम से एचआईवी एड्स के इतिहास,आंकड़ों, लक्षण,संक्रमण, उपचार, प्रसार, एड्स ग्रस्त रोगियों के प्रति व्यवहार आदि पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस भाषण प्रतियोगिता में रितिक ने प्रथम, साहिल  ने द्वितीय तथा निकिता व गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में निकिता शर्मा, निकिता व वर्षा की टीम ने प्रथम, प्रवीण व निधि की टीम ने द्वितीय, तथा यशिका व अंकिता की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में निधि कंवर ने प्रथम, प्रियदर्शिनी शर्मा ने द्वितीय व महक ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रचार्या ने समाज में  एड्स जागरुकता में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने रेड रिबन क्लब को कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन की बधाई दी तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर रमेश कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव  में कार्यक्रम में उपस्थित डा रणधीर सिंह चौवालटा , प्रो रमेश कुमार चौहान, डा राजीव कुमार, डा जगदीप वर्मा, प्रो वंदना गुप्ता, डॉ मंजू ठाकुर, डा नीति गुप्ता, प्रो रितिका , डा शशि किरण व सभी विद्यार्थियों का कार्यकम में शिरकत करने पर आभार जताया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ मंजु ठाकुर, डा नीति गुप्ता व डॉ रमेश कुमार ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.