Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»युवा अपनी संस्कृति और परंपराओं को दे बढ़ावा=मेला राम
    सिरमौर

    युवा अपनी संस्कृति और परंपराओं को दे बढ़ावा=मेला राम

    By Himachal VartaDecember 2, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन  02 दिसंबर (हिमाचलवार्ता) :- पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने युवा पीढ़ी से अपनी समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़े रहने का आह्वान किया है। मेला राम शर्मा आज ग्राम पंचायत भवाई के कुफर गांव में बालेश्वर नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित वार्षिक मशराली मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए  ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
    उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से विमुख हो रही है और यह समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से सिरमौर जिले की सांस्कृतिक चेतना काफी समृद्ध रही है और इसके संवर्धन और संरक्षण के लिए हमें मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए।   मेलाराम शर्मा ने बालेश्वर नवयुवक मंडल कुफर द्वारा आयोजित पारंपरिक मशराली मेले के आयोजन की सराहना करते हुए कहा की मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विधाओं और लोक परंपराओं के परिचायक होते हैं। ऐसे आयोजनों से ही हमारी लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विधाएं फलती फूलती है।
    उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी में तेजी से फैल रही नशे की लत से युवाओं का ना केवल भविष्य खराब हो रहा है अपितू युवा वर्ग पथभ्रष्ट हो रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए पठन-पाठन पर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।
    मेलाराम शर्मा ने युवाओं से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के संसाधन जुटाने का आह्वान किया और कहा युवाओं को सरकारी नौकरी के पीछे ना भागकर अपने पैसे छोटे-छोटे उद्योग धंधे लगाने चाहिए जिससे वह स्वयं के साथ साथ और को भी रोजगार उपलब्ध करा सकें।
    उन्होंने इस अवसर पर सिरमौर जिला के प्रसिद्ध बूढ़ा लोक नृत्य दल क्यारी गुंडाह के लोक नृतको की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा की प्राचीनकाल से चली आ रही बूढ़ा लोक नृत्य विधाएं धीरे-धीरे लुप्त प्राय हो रही हैं और जिन लोगों ने इस प्राचीन विधा को जिंदा रखने का प्रयास किया है उनकी अपने संस्कृति के प्रति प्रेम की सोच को सराह जाना चाहिए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.