Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन-आर.के.गौतम
    सिरमौर

    सिरमौर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन-आर.के.गौतम

    By Himachal VartaDecember 3, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर आज जिला सिरमौर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सिरमौर जिला पैरास्पोर्ट्स के द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी नाहन के सौजन्य से किया गया; जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने की।
    खेलकूद प्रतियोगिता आरम्भ करवाने के पश्चात् उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चाें को खेलकूद व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि इनके मनोबल को बढ़ाया जा सके जिससे आने वाली बड़ी खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी ये बच्चे भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दिखा सकें। उपायुक्त ने बताया कि आने वाले समय में जिला भर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आज इस प्रतियोगिता में विजय रहने वाले खिलाड़ी इस माह के अन्त मे होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए धर्मशाला जायेंगे। एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में दृष्टि बाधित लड़कों की श्रेणी के 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर संदीप, द‍्वितीय स्थान पर विरेन्द्र व तृतीय स्थान पर सोहन सिंह रहे। इसी प्रकार, शारीरिक दिव्यांग श्रेणी के अपर श्रेणी में 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में निशा तथा लोअर श्रेणी में सुमन प्रथम स्थान पर रहीं। अन्डर-19 लोअर श्रेणी दिव्यांग में लड़कों की दौड में महेश ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय तथा दलीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, लोअर श्रेणी दिव्यांगता की 50 मीटर वॉक में 19वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ओमकार सिंह पहले व मेला राम दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार, अपर श्रेणी दिव्यांगता की लड़कों की 100 मीटर दौड में लखविन्द्र सिंह पहले, महेश दूसरे तथा अमन तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में मानसिक रूप से 70 प्रतिशत आईक्यू वाले दिव्यांग लड़कों की 100 मीटर दौड में हेमचन्द पहले, उमेश दूसरे तथा सन्जू तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार, दृष्टि बाधित दिव्यांग की 200 मीटर दौड़ में संदीप प्रथम व विरेन्द्र सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। शारीरिक रूप से दिव्यांग लड़कों की वरिष्ठ श्रेणी में लख्विन्द्र प्रथम, महेश चौधरी द्वितीय और रवि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। व्हील चेयर श्रेणी मे गीता देवी ने शॉट पुट मे प्रथम जबकि पुरुष वर्ग मे अनिल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । विजेता रहे प्रतिभागियों को सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा ने मेडल प्रदान करके सम्मानित किया । इस अवसर पर सिरमौर जिला पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी तथा कलगीधर ट्र्स्ट बडूसाहिब का सहयोग के लिए धन्यवाद किया व रेडक्रॉस के सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा व जिला रैडक्रास सोसायटी के सदस्यों के अलावा सिरमौर जिला पैरास्पोर्ट्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप सिंह, महासचिव सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.