नाहन 03 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता) :- उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम को वापस लिए जाने का देश के धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया है।
धार्मिक संगठनों का कहना है कि सरकार द्वारा जो चारधाम देवस्थानम अधिनियम वापस लिया है वह काबिले तारीफ है।
सनातन वैदिक हिंदू परम धर्म संसद 108 ने उत्तराखंड सरकार द्वारा बोर्ड अधिनियम को वापस लिए जाने का स्वागत किया है।
सनातन वैदिक हिंदू परम धर्म संसद 108 हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पंकज दास ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम 2019 को वापस लिया है वह सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड के हजारों देव पुरोहित को राहत मिली है।
गौर हो कि उत्तराखंड सरकार द्वारा कुछ वर्ष पूर्व देवस्थानम बोर्ड का गठन किया था जिसके चलते पुरोहित ब्राह्मणों के हक हकूक मारे जा रहे थे।
इसके विरोध में चार धाम देवस्थानम प्रबंधन से जुड़े पुरोहितों द्वारा पिछले लंबे समय से उत्तराखंड में संघर्ष किया जा रहा था।
सत्ता की बागडोर संभालते ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर चारधाम देवस्थान प्रबंधन बोर्ड को लेकर काफी दबाव था।