- नाहन 03 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता) :- कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने रेणुकाजी विधानभा क्षेत्र तथा विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली भाटगढ़ पंचायत के गांव चामला मे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।
विधायक कुमार ने यहां जारी बयान मे कहा कि, इस दौरान भाटगढ़ पंचायत के प्रधान भीम सिंह पंवार अपने समर्थकों सहित कांग्रेस मे शामिल हुए।
उन्होने दावा किया कि, क्षेत्र के कई लोग भाजपा की नीतियों से परेशान है इसलिए कांग्रेस में शामिल हो रहे है। विधायक ने कहा की, भीम सिंह पंवार को कांग्रेस में उचित मान सम्मान मिलेगा।