Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सड़क दुघर्टनाओ को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी=एसडीएम
    सिरमौर

    सड़क दुघर्टनाओ को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी=एसडीएम

    By Himachal VartaDecember 4, 2021
    Facebook WhatsApp

    सड़क हादसों को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी : एसडीएम 
      राजगढ़ 04 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता) :- सड़़क सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय यातायात  नियमों की अनुपालना करना जरूरी हैं ताकि सड़़क दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके।
    यह जानकारी एसडीएम राजगढ़ सुरेन्द्र मोहन ने सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने हेलमेट पहनने, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, गाड़ी के कागज़ात साथ रखने, अनावश्यक हाॅर्न का प्रयोग न करने, वाहन लाईटों का सही प्रयोग, दूसरे वाहनों से उचित दूरी, नियन्त्रित गति में वाहन चलाने के अलावा सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
    उन्होंने यातायात पुलिस व लोक निर्माण विभाग को सड़क पर वेवजह गाड़ियां खड़ी रखे जाने पर नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। जिन स्थानों पर गलत तरीके से गाड़ियां खडी़ की है उन वाहनों का भी चालान करें ताकि जाम की समस्या न हो।
    उन्होंने बताया कि इसके लिए व्यापार मण्डल का सहयोग भी आवश्यक हैै। सड़क सुरक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व नगर पंचायत राजगढ़ सहित व्यापार मण्डल राजगढ़, टैक्सी यूनियन राजगढ़ तथा बस यूनियन ओपरेटर राजगढ़ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
    इस दौरान राजगढ़ में यातायात योजना बनाने, यलो लाईन की मार्किंग, सड़को पर जगह-जगह यातायात को लेकर साइन बोर्ड लगाने, बाजार में सामान उतारने व चढ़ाने का समय निर्धारित करने तथा गाड़ियो  की उचित पार्किंग पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
    इस दौरान नगर पंचायत राजगढ़ द्वारा निर्मित किए जाने वाले पार्किंग पर भी चर्चा की गई और इस का निर्माण कार्य शीघ्र आरम्भ करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत को सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए दोबारा प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र शौचालय का निर्माण करने के निर्देश दिए।
    एसडीएम ने व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन तथा बस यूनियन   के प्रतिनिधियों से इस संबंध में अपना सुझाव देने को कहा ताकि यातायात व्यवस्था में और सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर के बाद राजगढ़ बाज़ार का सयुक्त निरीक्षण किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए आम जनता को खासतौर पर युवाओं को जागरूक किया जाए ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।
    इस अवसर पर तहसीलदार राजगढ़ कपिल तोमर, सचिव नगर पंचायत अजय गर्ग, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग डी.एस. कौंडल, एएसआई आत्मा राम, प्रभारी एचआरटीसी वीरेन्द्र कुमार, सचिव व्यापार मण्डल प्रमोद कुमार, प्रतिनिधि बस युनियन  अजय चौहान, प्रतिनिधि टैक्सी यूनियन रजत ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.