Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिवालिक जीवाश्म उद्यान सुकेती पार्क को पर्यटन की दृष्टि से किया जायेगा विकसित=उपायुक्त
    सिरमौर

    शिवालिक जीवाश्म उद्यान सुकेती पार्क को पर्यटन की दृष्टि से किया जायेगा विकसित=उपायुक्त

    By Himachal VartaDecember 4, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 04 दिसम्बर -( हिमाचलवार्ता) जिला सिरमौर स्थित शिवालिक जीवाश्म उद्यान सुकेती पार्क को पार्यटन की दृष्टि से विकसित किया जायेगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने सुकेती पार्क में विभिन्न विभागों के साथ पार्क का निरिक्षण करने के पश्चात दी।
    उपायुक्त ने बताया कि इस पार्क को जिला प्रशासन के प्रयासों से पर्यटन विभाग द्वारा आईसीआईसीआई फाउन्डेशन के सहयोग से विकसित करने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों से चर्चा के पश्चात विभागों द्वारा पार्क के विकास के लिए किये जाने वाले कार्यो की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए, जिसमें उद्यान में लैंटाना घास को हटाने बार पार्क के भीतर चेक डैम व अन्य जल भण्डारण टैंकों के रख-रखाव व उनके उपयोग के बारे भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग से 10 लाख लीटर तथा पुराने टैंकों की मुरम्मत से 5 लाख लीटर पानी एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 से 20 वर्ष पुराने रास्तों की साफ-सफाई करके उन्हें नया रूप दिया जाएगा। आगामी 2 से 3 वर्षों में पार्क के भीतर 50000 पौधे रोपित किए जाएंगे ताकि आस-पास के वातावरण को शुद्ध किया जा सके।
    जीवाश्म पार्क की अलग पहचान के लिए ऑडियो/वीडियो सिस्टम के माध्यम से पर्यटकों को रोचक जानकारी उपलब्ध करवाने बारे भी चर्चा की गई।
    इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए कल्याणी गुप्ता, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ राजेन्द्र देव शर्मा, उप निदेशक उद्यान विभाग, डॉ सतीश शर्मा, उप निदेशक कृषि विभाग, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जोनल हेड आईसीआईसीआई फाउन्डेशन अभय शर्मा, प्रोजेक्ट प्रबन्धक श्रीकांत रेड्डी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.