Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही नशे की लत शुरू का शौंक बन जाता है जान लेवा=डा अशोक
    सिरमौर

    युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही नशे की लत शुरू का शौंक बन जाता है जान लेवा=डा अशोक

    By Himachal VartaDecember 5, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 05 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता) :- हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट कालाअंब में हरियाणा सरकार के राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशे के कुप्रभाव विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

    कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उपनिरीक्षक डा. अशोक कुमार वर्मा उपस्थित हुए। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में एडवोकेट अनिका शुक्ला शर्मा डिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट अंबाला हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी गौरव गुप्ता (अध्यक्ष) सेवा हमारा सौभाग्य फाउंडेशन मौजूद हुए।

    इस अवसर पर मुख्यातिथि डा. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि हरियाणा में नशे को जड़ से खत्म करना ही सरकार का लक्ष्य है। शुरुआत में लोग शौक के तौर पर नशा करते है, लेकिन बाद में यह उसकी लत बन जाती है।

     हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब के उपाध्यक्ष विकास बंसल ने बताया कि डा. अशोक कुमार  उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए 26 जनवरी, 2020 को राष्ट्रपति पुलिस पदक से विभूषित हो चुके है। उन्हें 100 से अधिक बार रक्तदान के लिए वर्ष 2019 में राजभवन चंडीगढ़ में राज्यपाल हरियाणा से स्वर्ण पदक मिला चुका है।

    इसके साथ ही रक्तदान शिविरों के माध्यम से वर्ष 2017 में सर्वाधिक रक्तदान संग्रह के लिए राज्यपाल द्वारा कुल चिन्ह प्राप्त हुआ है। डॉ. अशोक वर्मा ने स्वेच्छा से 1989 से लेकर अब तक 146 बार स्वेच्छा से रक्तदान किया है और 67 बार प्लेटलेट्स दान किए हैं।

    इस अवसर पर एडवोकेट अनिका शुक्ला शर्मा जो पेशे से एडवोकेट है व साथ ही हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अंबाला जिला प्रेसिडेंट ने कहा कि वकील होने के नाते वह समाज के कमजोर वर्ग को नि:शुल्क कानूनी सहायता देती है तथा आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को व गरीब महिलाओं व बच्चों के केस मुफ्त लड़ती है, ताकि कोई न्याय से वंचित न रह सके।

    कार्यक्रम के दौरान हिमालयन समूह के विभिन्न विभागों के भारी संख्या में छात्र उपस्थित थे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.