Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ में शिलान्यास के बाद पार्किंग का निर्माण करवाना भूले भाजपा सांसद
    सिरमौर

    राजगढ़ में शिलान्यास के बाद पार्किंग का निर्माण करवाना भूले भाजपा सांसद

    By Himachal VartaDecember 5, 2021
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़05 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता) :- उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ में आवासी कालोनियों के साथ-साथ बाजार का विस्तार भी लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर पंचायत द्वारा शहर में प्रस्तावित पार्किंग का निर्माण आज भी अधूरा है।

    आरएलए राजगढ़ में वर्तमान में 5502 कारें/छोटी गाड़ियां , 6144 मोटरसाइकिल/स्कूटर, 1239 गुड्स कैरियर, 58 बसों सहित कुल मिलाकर 13239 वाहन पंजीकृत हैं, लेकिन सड़क किनारे की जगह के अतिरिक्त पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है।

    आलम यह है कि यदि बाजार आना हो तो लोगों को अपनी गाड़ी आधे से एक किलोमीटर दूर लगाकर आना पड़ता है। यहां तक कि स्थानीय दुकानदारों के लिए गाड़ी खड़ी करने के लिए आज तक कोई उपयुक्त स्थान नहीं बन पाया है।

    पार्किंग की सुविधा न होने के कारण बेतरतीब ढंग से खड़ी गाड़ियां न केवल आमजन के लिए मुश्किलें खड़ी करती है, बल्कि आए दिन जाम का कारण भी बनती हैं। गौर रहे कि जहां पूर्व की सरकारों ने समय रहते इस दिशा में कदम नहीं बढ़ाया।

    वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साढ़े तीन वर्ष पूर्व राजगढ़ के अपने प्रथम दौरे के दौरान ही क्षेत्रवासियों की पार्किंग की मांग को पूरा करते हुए एक करोड़ के बजट के प्रावधान की घोषणा की और 50 लाख की राशि नगर पंचायत को उसी वर्ष प्रदान भी कर दी थी।

    यही नहीं, करगानू में प्रस्तावित झील का प्रस्ताव रद्द होने के बाद वहां का 50 लाख का अतिरिक्त बजट भी पार्किंग के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप ने आनन-फानन में उस समय बतौर विधायक इसका विधिवत शिलान्यास तो कर दिया था, लेकिन उसके बाद पार्किंग की सुध लेना ही भूल गए।

    शिलान्यास को भी अढ़ाई वर्ष बीत गए, लेकिन सही कार्य योजना और प्रारूप नहीं बनाने के कारण क्षेत्रवासी आज भी पार्किंग के सपने देखने को मजबूर हैं।

    पहले राजस्व विभाग की 820 वर्ग मीटर जमीन नगर पंचायत के नाम स्थानांतरित करवाकर तथा वन विभाग से अनुमति के बाद कुछ पेड़ों का कटान के बाद कटिंग के टेंडर भी हो गए, लेकिन रद्द कर दिए गए और अतिरिक्त एक बीघा 10 बिस्वा जमीन की आवश्यकता महसूस की

    यह आज भी पूर्ण नहीं हो पाई है। स्थानीय विधायक रीना कश्यप की पार्किंग का समाधान करवाने में नाकाम साबित रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.