नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाया गांव में आयोजित शुनकुटा बिरादरी मिलन समारोह में शुनकुटा बंधु सेवा समिति का गठन किया गया , जिसमें सराहा से प्रदीप भंडारी को समिति मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया।
इस मौके पर अमर सिंह शर्मा नया को चुटकुला बंधु सेवा समिति का पहला अध्यक्ष बनाया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में रामलाल शर्मा च्यामा , सुरेश उनियाल चांजूई , लाइक राम भंडारी सराहा , सुखराम पूर्व प्रधान गाता मंडवाच , डॉ. सुखराम कांडो , जबकि महासचिव के पद पर डॉ. शिव भारद्वाज टिकरी को मनोनीत किया गया।
शुनकुटा बंधु सेवा समिति में चार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं जिनमें ईश्वरदास शर्मा सनाई पंझोता , लायक राम शर्मा अजरोली , उदय भारद्वाज डुडोग , चमन लाल शर्मा चामला रेणुका , जबकि सुनील भारद्वाज छछेती को समिति का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
मदन शर्मा देवथल,आत्माराम शर्मा मिल्हा , दुर्गा दत्त शर्मा टिकरी और मनोज कुमार गोरोवा को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। कानूनी सलाहकार जगत राम शर्मा कांडों को बनाया गया है।
प्रेस सचिव डॉ. रमेश पहाड़िया नाया और संजीव शर्मा चौपाल बनाए गए हैं , जबकि सोशल मीडिया का प्रभार सुरेंद्र शर्मा कजवा , सुरेश शर्मा गौरवा , राज भारद्वाज नाया और सुरेंद्र सुन कोटा बनाए गए हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष अमर सिंह शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही शुनकुटा बंधु सेवा समिति की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें शुनकुटा बिरादरी के उत्थान को लेकर कई निर्णय पर मुहर लगाई जाएगी