Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»रणनीति में खामियां तो हार का ठीकरा मंत्रियों पर
    राजनैतिक

    रणनीति में खामियां तो हार का ठीकरा मंत्रियों पर

    By Himachal VartaDecember 8, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन 08 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता न्यूज़) :-  इन दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपचुनाव में हुई हार को लेकर फीडबैक जुटाने में लगा है। तो वही लगातार फीडबैक के बाद सत्ता व संगठन में फेरबदल के शो से उल्कापिंड बने प्रदेश की राजनीति के आसमान पर विचरण कर रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है यह संगठन भी जानता है और सरकार भी बावजूद इसके अनुशासन का काजल उनकी आंखों में डाला जा रहा है जिनका रणनीति में रोल ही नहीं था।

    इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि यदि जिम्मेदारी का ठीकरा से सर फोड़ना है तो निर्णय लेने से पहले वह भी अपने सामर्थ्य का परिचय दें। साथ ही लिए गए निर्णय में तकदीग दस्तावेज भी हार और जीत के मंथन पर रखा जाए। उपचुनाव हुए अब समय भी काफी हो चुका है बावजूद इसके संगठन व सरकार पर जिस तरह की टीका टिप्पणी आ रही है उससे कार्यकर्ता पशोपेश में है।

    तो मंत्रिमंडल मानसिक दबाव से भी गुजर रहा है। अनुशासन के दंड का दबाव अब यदि चुनावी वर्ष में सुधार की जगह परिवर्तन में लगाया जाता है तो कहा जा सकता है कि 2022 भाजपा के लिए नुकसानदायक नजर आता है। बड़ी बात तो यह है कि प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि सरकार का हर मंत्री फिलहाल बेदाग और इमानदार है।

    मगर अब सेमीफाइनल की हार के बाद हर स्थिति बिलकुल विपरीत है। सबको यह भी मालूम है कि टिकट आवंटन में मुख्य भूमिका किसकी रही है। यही नहीं जुब्बल कोटखाई सीट को लेकर भाजपा मंडल ने पूर्ण रूप से इस्तीफा देते हुए इस चीज को साबित भी कर दिया था। तो वही सोलन के निगम चुनाव के बाद जब संगठन को मालूम था कि चुनाव भाजपा वर्सेस कांग्रेस ना होकर गुटबाजी प्रखर था। तो अर्की उपचुनाव में प्रभारी सिरमौर से क्यों भेजा गया।

    जाहिर सी बात है कहीं ना कहीं संगठन से जुड़े एक विशेष व्यक्ति का खुद को योगी का प्रतिरूप साबित करना कहीं ना कहीं उनकी रणनीति का हिस्सा रहा है। जबकि मंत्री मंडल प्रमुख को यह मालूम था कि गोविंद राम जिताऊ उम्मीदवार है। साथ ही यह भी मालूम होना चाहिए था कि यहां बड़े ठाकुर के समर्थन वाला गुट पूरी तरह सक्रिय है। बावजूद इसके इस सीट की हार के लिए 19 का पहाड़ा पढ़ा जा रहा है ।

    फतेहपुर, अर्की, जुब्बल कोटखाई और मंडी विक्रम ठाकुर, राजीव सैजल, सुखराम चौधरी की तरफ यदि संगठन सामने की ओर एक उंगली करता है तो 3 अंगुलियां खुद की तरफ भी होती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि प्रदेश में अब ना तो 2022 के लिए सत्ता में परिवर्तन फायदेमंद होगा और ना ही संगठन में छेड़छाड़। बल्कि नाराज लोगों को कैसे मनाया जाए। जिला कार्यकारिणी के साथ मंडल की भागीदारी और मजबूती से सुनिश्चित की जाए।

    कार्यकर्ता का मान सम्मान कैसे और मजबूत हो इन पर भी मंथन होना जरूरी है। संगठन में एक गुट अपने ही मुख्यमंत्री को कमजोर साबित कर रहा है और जो दूसरा गुट है वह दोनों तरफ से मानसिक दबाव की चक्की से गुजर रहा है। हालांकि शीर्ष नेतृत्व बिलासपुर में अपने भाषण में बड़ा ही अच्छा संदेश देकर गए हैं बावजूद इसके मीडिया में उछल रही बेवजह परिवर्तन की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

    एक बात तो माननी पड़ेगी कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह के बाद जयराम ठाकुर एक ऐसे मुख्यमंत्री साबित हुए हैं जो अपने 4 साल के कार्यकाल में वह भी कोरोना जैसे पूर्ण विराम काल में लगातार जनता के साथ प्रदेश के विकास में दौड़ता रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.