Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    • रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
    • मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
    • पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राजबन में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लोकसभा में उठाने के लिये सांसद सुरेश कश्यप का जताया आभार
    हिमाचल प्रदेश

    राजबन में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लोकसभा में उठाने के लिये सांसद सुरेश कश्यप का जताया आभार

    By Himachal VartaDecember 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब – शिलाई क्षेत्र पिछले 4 वर्षों से जिला सिरमौर के राजबन में बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय को पुनः शुरू करने के लिए हर मंच पर आवाज को बुलंद करता रहा।

    गौर हो कि जिला सिरमौर के राजबन में 2002 से पूर्व में केंद्रीय विद्यालय हुआ करता था जिसके अंतर्गत यहां पर 35 कमरों का भवन और दो खेल के मैदान आते थे। लेकिन किसी कारणवश 2002 में यह केंद्रीय विद्यालय बंद हो गया था।

    वर्तमान में इस भवन में एक निजी कॉलेज चल रहा है। संगठन ने इस केंद्रीय विद्यालयों को खुलवाने हेतु संबंधित विभागों से सालों से पत्राचार किया है लेकिन अभी तक इस संदर्भ में कोई सार्थक प्रगति देखने को नहीं मिली।

    आज शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने देश की संसद में केंद्रीय विद्यालय के मुद्दे को उजागर किया इससे जिले के केंद्रीय कर्मचारियों और उनके आश्रितों को नई उम्मीद दिखाई देने लगी है।

    आज सांसद सुरेश कश्यप ने इस मांग को लोकसभा में सरकार के समक्ष रखा और सरकार से आग्रह किया कि हिमाचल के इस दूरदराज व दुर्गम जिले में केंद्रीय विद्यालय को शीघ्र अति शीघ्र पुनः शुरू किया जाए।

    केंद्रीय विद्यालय की मांग को लोकसभा में पुरजोर ढंग से उठाने के लिए सांसद सुरेश कश्यप की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

    जिला सिरमौर के भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों तथा केंद्रीय कर्मचारियों ने सांसद सुरेश कश्यप सिरमौर के राजबन में केंद्रीय विद्यालय को पुनः शुरू करने की लंबित मांग को सरकार और लोकसभा के समक्ष उठाने पर सांसद महोदय का आभार व्यक्त किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
    • रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
    • मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
    • पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.