Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»खेल»पांवटा साहिब में हिमाचल मास्टर्स एथलेटिक्स 26 दिसंबर से शुरू होगी
    खेल

    पांवटा साहिब में हिमाचल मास्टर्स एथलेटिक्स 26 दिसंबर से शुरू होगी

    By Himachal VartaDecember 12, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स की पांवटा साहिब के यमुना टूरिज्म होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। वर्ष की सबसे बड़ी मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 26 दिसंबर को किया जाएगा, जिसमें आवेदन के लिए आधारकार्ड व पासपोस्ट साइज की फ़ोटो लाना अनिवार्य रहेगा।

    इस मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन बलदेव तोमर उपाध्यक्ष, राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम करेंगे। मीडिया से बातचीत में हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स के अध्यक्ष रिपुदमन कौशिक, सचिव भीष्म चौहान, अतर नेगी, सुभाष चौधरी व रामभज शर्मा ने बताया कि समापन समारोह व पुरस्कार वितरण के अवसर पर हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    उन्होंने कहा की चैंपियनशिप के विजेता 42वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 21-26 फरवरी, 2022 को हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित की जा रही है। मौके पर मौजूद रिपुदमन कौशिक ने कहा कि प्रतियोगिता में महिलाओं व पुरुषों के 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर व लॉन्ग जम्प, ट्रिपल जम्प और हाई जम्प, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट व जैवलिन थ्रो के इवेंट्स होंगे।

    हिमाचल प्रदेश मास्टर्स एथलेटिक्स के सचिव भीष्म चौहान ने बताया कि 35 वर्ष से अधिक आयु के सभी एथलीट इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले से खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। मास्टर्स एथलीट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी 25 दिसम्बर को 2 बजे से 7 बजे तक नगर परिषद खेल मैदान पावंटा साहिब में पंजीकरण करवा सकते हैं।

    जिसमें प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपने साथ एक पासपोर्ट साइज़ फोटो व आधार कार्ड या कोई भी पहचान पत्र अवश्य लायें। 26 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से स्पर्धायें आरम्भ हो जायेंगी, प्रतिभागी अधिक सूचना के लिए अपनी जिला एसोसिएशन के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

    प्रतियोगिता में हिमाचल के मास्टर्स एथलीट्स उच्च स्तर का प्रदर्शन करें व प्रदेश का मान बढ़ायें ऐसा हमारा प्रयास है। मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया – हिमाचल प्रदेश, एकमात्र फेडरेशन है जो कि मान्यता प्राप्त है व 35 से 100 वर्ष के खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर रहा है, जिससे प्रदेश के हर क्षेत्र के मास्टर्स खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।

    अगले साल फ़िनलैंड में होने वाली वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप जुलाई 2022 में आयोजित की जायेगी, व एशियन मास्टर्स मैराथन जो कि नवंबर 2022 में भारत में आयोजित की जानी हैं, इन दोनों में चयन के लिए खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेना आवश्यक है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.