Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजगढ़ शहर में चार दिनों से पानी नहीं आने से जनता आहाकार
    सिरमौर

    राजगढ़ शहर में चार दिनों से पानी नहीं आने से जनता आहाकार

    By Himachal VartaDecember 31, 2021
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़़ 31 दिसंबर (हिमाचल वार्ता) :-  बीते चार दिनों से राजगढ़़ शहर में जलापूर्ति न होने से  लोगों को पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़़ रहा है । विभाग के अनुसार छोगटाली के समीप प्लाॅट खोदने के लिए इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन से पाईप लाईन टूटने की वजह बताई जा रही है । हैरानी की बात है कि चार दिन बीत जाने के बावजूद विभाग द्वारा न ही पाईप लाईन जोड़ी गई है और न ही  जेसीबी आॅपरेटर के खिलाफ कोई कार्यवाही  की गई है । जिस बारे शहर के लोगों में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के प्रति गहरा रोष व्याप्त है ।
    बता दें कि  राजगढ़ शहर की आबादी को मध्यनजर रखते हुए वर्ष 2005 में राजगढ़ शहर के लिए कंडा नाला से पेयजल योजना कार्यान्वित की गई थी  जोकि उस समय पर्याप्त थी । समय के साथ साथ शहर का विस्तार होने से आबादी भी बढ़ गई । अर्थात  वर्ष 2005 के मुकाबले राजगढ़ शहर की आबादी दुगने से भी अधिक हो गई है जिस कारण शहर में बीते कई वर्षों से पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई है।  सूत्रों के अनुसार  वर्तमान में राजगढ़ की आबादी करीब सातः हजार हो गई है जबकि 2005 में केवल अढाई हजार थी ।
    गौर रहे कि राजगढ़ शहर की पेयजल समस्या को देखते हुए पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2015 में  6 करोड़ 19 लाख की एक अन्य उठाऊ पेयजल स्वीकृत की गई थी जिसका पूर्व सीएम द्वारा आधारशिला भी रखी गई थी । इस योजना तहत पैरवी खडड से पानी उठाया जाना प्रस्तावित था । सात वर्षों से यह योजना भी अधर में लटकी है । यदि यह योजना कार्यान्वित हो जाती है तो इससे शहर की पेयजल समस्या का काफी हद तक समाधान सुनिश्चित हो जाएगा ।
    सहायक अभियंता जेएसवी राजगढ़ बीके कौंडल ने बताया कि छोगटाली में जेसीबी मशीन से टूटी पाईप लाईन को जोड़ने का कार्य प्रगति पर  है  ताकि शहर मेें जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.