Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में 15से18आयु वर्ग के लगभग 46000बच्चों को लगाया जायेगा कोविड का टीका=गौतम
    सिरमौर

    सिरमौर में 15से18आयु वर्ग के लगभग 46000बच्चों को लगाया जायेगा कोविड का टीका=गौतम

    By Himachal VartaJanuary 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर में 15 से 18 आयु वर्ग के लगभग 46000 बच्चों को लगेगा कोविड टीका : गौतम
     नाहन 04 जनवरी  संजय सिंह(हिमाचलवार्ता) :- उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने जवाहर नवोदय विद्यालय से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन अभियान का शुभारंभ किया।
    इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में इस आयु वर्ग के लगभग 46000 बच्चों को कोविड का टीका लगाया जायेगा। आज जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में लगभग 230 बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
    इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर ने स्वयं बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और यह टीका हमें ओमिक्रोन के खतरे से बचाए रखने में सहयोग करेगा। उन्होंने स्कूल के बच्चों की काउंसलिंग भी की।
    उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में अभी तक ओमिक्रोन का कोई भी केस नहीं है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में इसके केस पाये गये हैं। इसीलिए आवश्यक है कि ऐहतियात के तौर पर मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
    उन्होंने बच्चों को पोषण अभियान से जुड़ने और स्कूल प्रशासन को बच्चों को सन्तुलित आहार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को ओवरऑल डेवलपमेंट का संदेश दिया, जिसमें बच्चों को पढ़ाई के साथ योग मेडिटेशन, खेल, व सांस्कृतिक गतिविधियों आदि में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को सभी छात्रों को 28 दिनों के बाद दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव सहगल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी धगेडा खंड डा. मोनीशा अग्रवाल, प्रधानाचार्य डाइट नाहन रिशीपाल शर्मा, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सुरेन्द्र कुमार तिवारी सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.