हिमाचलवार्ता न्यूज़ – शिमला 06-01-2022
प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में हुई है जिसमें प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए डबल वेक्सीनेटेड प्रदेश में फिर से बंदिशें लगाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है ताकि संक्रमण न फैले।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि बैठक में कोविड पर प्रस्तुति दी गई है। जिसमे पाया गया है कि हिमाचल में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जिसको देखते हुए रात को 10 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।राज्य में इनडोर खेल परिसरों, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, जिम, लंगर आदि को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सामाजिक समारोह 50 प्रतिशत क्षमता के साथ होंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिन में 15 से 18 साल के किशोरों की 2 लाख से अधिक वेक्सीनेशन हो गयी गई है।
बैठक में पार्ट टाइम वाटर केरियर जिन्होंने 30 सितंबर 2021 को 11 साल पूरे कर लिए हैं को नियमित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा वन विभाग में 129 पद जेओए के भरने का निर्णय लिया है।