Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»सोलन के निजी अस्पताल में दे रहा था सेवाएं, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
    सोलन

    सोलन के निजी अस्पताल में दे रहा था सेवाएं, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

    By Himachal VartaJanuary 6, 2022
    Facebook WhatsApp

    सोलन 06 जनवरी (हिमाचलवार्ता) हिमाचल प्रदेश की स्टेट विजिलेंस की टीम ने जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित डॉ वाई.एस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉ गिरीश शर्मा को सोलन शहर के एक निजी अस्पताल में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए रंगे हाथों दबोचा है। हालांकि विजिलेंस की टीम द्वारा चिकित्सक को मौके पर से गिरफ्तार किया, मगर बाद में चिकित्सक को फिलहाल जमानत मिल गई है।

    जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज नाहन के एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉ गिरीश वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में तैनात एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी है। चिकित्सक के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत मिली थी। जिसके बाद एसपी विजिलेंस अंजुम आरा के दिशा निर्देश पर टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा बनाई गई रणनीति के आधार पर सोलन के एक निजी क्लिनिक में दबिश दी गई। मौके पर डॉक्टर को निजी अस्पताल में सेवाएं देते पाया गया।

    चिकित्सक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर गिरीश शर्मा के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि वह निजी अस्पतालों में अपनी सेवाएं देते हैं। जानकारी के मुताबिक कई अन्य डॉक्टरों के खिलाफ भी विभाग व विजिलेंस को शिकायतें मिली है। गौर हो कि डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल का एनेस्थीसिया विभाग हमेशा सुर्खियों में रहता है। मेडिकल कॉलेज नाहन में एनेस्थीसिया विभाग द्वारा नियमित रूप से ऑपरेशन की तारीखें नहीं दी जाती है जिसके चलते मेडिकल कॉलेज के अन्य विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक भी उनसे परेशान रहते थे।

    सूत्र यह भी बता रहे है कि बुधवार को एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी ड्यूटी पर भी प्रजेंट थे। उधर मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विजिलेंस अंजुम आरा ने बताया कि डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉ. गिरीश शर्मा के खिलाफ विजिलेंस के पास शिकायत मिली थी। डॉ गिरीश शर्मा के निजी अस्पतालों में सेवाएं देने के चलते कल बुधवार को विजिलेंस ने उन्हें रंगे हाथ निजी अस्पताल में सेवाएं देते पकड़ा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.