Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»पंजाब सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं-डा.बिन्दल
    राजनैतिक

    पंजाब सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं-डा.बिन्दल

    By Himachal VartaJanuary 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन संजय सिंह -07-जनवरी {हिमाचालवार्ता} -विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि देश व दुनिया के महान नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दीर्घायु एवं निरंतर स्वस्थ रहते हुए राष्ट्रहित में कार्य करते रहने की प्रभु से प्रार्थना करते हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा कि पंजाब में मोदी जी के जीवन पर जो संकट आया है वह घोर निंदा के योग्य है। उससे भी बढ़कर पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री के बयानात स्पष्ट तौर पर इंगित करते हैं कि मोदी जी के काफिले को रोका जाना निश्चित तौर पर एक षडयंत्र का हिस्सा है।
    देश ने दो-दो प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी व स्व. श्री राजीव गांधी को इसी प्रकार खोया है, जिससे देश का बड़ा अहित हुआ है।
    उन्होंने कहा कि आज जो स्थान नरेन्द्र मोदी जी का विश्व भर में बना है, वह पूर्व में कभी नहीं हो पाया जिसका संपूर्ण लाभ भारत को मिल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास को नई दिशा मिली है, नई गति मिली है और हमें राष्ट्र की इस विकास गंगा को अविरल प्रवाहित रखना होगा।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि पंजाब की घटना को अत्यंत गंभीरता से लेने की जरूरत है, भारत की संसद पर हुए हमले को अभी लंबा समय नहीं बीता है। हमारा पड़ौसी मुल्क पाकिस्तान लगातार भारत के साथ युद्ध कर रहा है। पंजाब दोबारा से कांग्रेस के नेतृत्व में दिशाहीन होता दिखाई दे रहा है। संपूर्ण पंजाब में अराजकता का माहौल बनाया गया है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि चुनाव आएंगे जांएगे, पार्टियां आएंगी जाएंगी, नेता आएंगे जाएंगे परन्तु देश हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, पंजाब के मुख्यमंत्री ने देश की प्राथमिकता को छोड़कर अराजकता का माहौल बनाकर चुनाव को प्राभावित करने का प्रयास किया है, ऐसे में पंजाब सरकार को सत्ता में बने रहना उचित नहीं है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त ने जनगणना-2027 के लिए सिरमौरवासियों से भागीदारी की अपील की
    • 05 जून को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में बैठेगा जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड
    • आपदा प्रबंधन के लिए विभागीय तालमेल अत्यंत आवश्यक : डीसी जतिन लाल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.