नाहन 07 जनवरी (हिमाचलवार्ता) :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के खिलाफ आज पांवटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रैली निकली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला भी फूंका।
पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह हुई भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक में सर्वसम्मति से मंडल में प्रस्ताव पारित किया गया कि पंजाब सरकार ने सोची समझी साजिश के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ समझौता किया । पंजाब सरकार की इस घिनौनी हरकत से देश के लोगों में आक्रोश हैं।
इस प्रकार की घटना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी जिस के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अगुवाई में रोष रैली निकल कर मुख्य बाजार में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला जलाकर अपना रोष व्यक्त किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में एकत्रित हुए यहाँ से रैली के रूप में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के समर्थन व पंजाब सरकार के विरोध में ज़ोरदार नारेबाजी की।
कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय गीता भवन मुख्य बाज़ार से होते हुए नगर परिषद खेल मैदान के पास एकत्रित हुए। यहाँ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की व पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला जलाया। रैली में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र चौधरी, नरेश खापडा, दिनेश नेगी, मंडल महामंत्री हितेंदर कुमार , रमेश तोमर , देवराज चौहान , संजय सिंघल , पंकज पूरी , शमशाद अली कश्मी , धीरज गुप्ता , चरणजीत चौधरी , सतनाम सिंह , रोहित चौधरी , देशराज शर्मा , दिनेश चौधरी , नवीन शर्मा , तोता राम , संदीप शर्मा , रणबीर फौजी , रामप्रसाद चौधरी , अशोक चौधरी , संदीप तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
इसके अलावा मंडल ने पॉवटा साहिब विधानसभा के हीरपुर,भूपपुर व खोदरी माजरी में पशु औषधालय खोलने हेतु कैबिनेट की मंजूरी देने पर माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार व्यक्त किया।